वापी में श्री राम शोभा यात्रा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

वापी में श्री राम शोभा यात्रा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
Views: 246
1 0

Read Time:1 Minute, 58 Second

वापी। श्री रामायण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, वापी के तत्वावधान में आयोजित श्री राम शोभा यात्रा के दौरान शहर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। शोभा यात्रा के मार्ग में अंबे माता मंदिर के पास ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत एवं सेवा कार्य किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी कपूर चंद पांडेय, दयाशंकर मिश्रा, शिव प्रकाश शुक्ला, सियाराम दुबे, राजेश तिवारी, मुकुंद पांडेय सहित अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, हरि दुबे एवं पवन सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ओ. पी. मिश्रा, अरविंद शाह, अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, एस. एस. तिवारी, रमेश उपाध्याय, डॉ. अशोक उपाध्याय, बी. के. मिश्रा एवं संतोष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अलावा ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य आनंद, सुनील, रत्नेश, राहुल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like