वापी: प्रमुख सहज सोसाइटी में राम नवमी के पावन अवसर पर दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वापी: प्रमुख सहज सोसाइटी में राम नवमी के पावन अवसर पर दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Views: 338
5 0

Read Time:1 Minute, 36 Second

वापी। प्रमुख सहज सोसाइटी में राम नवमी के पावन अवसर पर गुरुवार, 26 मार्च 2026 को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 4:00 बजे प्रमुख सहज प्रांगण से श्री राम शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में सोसाइटी के अनेक सदस्य, महिलाएं, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “जय श्री राम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।शोभा यात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया।इस अवसर पर समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख सहज परिवार एवं समिति के सदस्यों ने सभी समाजजनों, स्वयंसेवकों, दानदाताओं और उपस्थित अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like