रामनवमी शोभा यात्रा में मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य सेवा प्रदर्शन।

वापी। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट के अध्यक्ष एन. के. सिंह के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों ने शानदार एवं अनुकरणीय सेवा कार्य किया।भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा दोपहर करीब 3 बजे से ही राम भक्तों के लिए ठंडे पानी एवं छाछ का वितरण प्रारंभ किया गया, जो रात लगभग 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना था।कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष एन. के. सिंह स्वयं पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रहे और राम भक्तों की सेवा में दिलो-जान से जुटे रहे। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समर्पण ने ट्रस्ट को एक अलग पहचान दिलाई है। बाजार क्षेत्र में ट्रस्ट का बैनर लगते ही सेवा और सहयोग का वातावरण स्वतः बन जाता है।इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यगण भी पूरे उत्साह के साथ सेवा में लगे रहे। कार्यक्रम में VIA के प्रेजिडेंट सतीश पटेल, पूर्व प्रेजिडेंट कमलेश पटेल, अभय सिंह, प्रमोद सिंह, सुभाष पटेल सहित अनेक सदस्य एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट का यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है और लोगों में सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत कर रहा है।
Average Rating