कर्ण कायस्थ महासभा के संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा।

दिल्ली से सुधीर कुमार
विगत 12 अप्रैल को कर्ण कायस्थ महासभा (KKM) ने अपने द्विवर्षीय संगठनात्मक नियुक्ति के दूसरे चरण की घोषणा की। इन संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी देते हुये KKM के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष नीरज और राष्ट्रीय महासचिव श्री आनंद दास जी ने बताया की ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगें और वर्तमान कोर कमिटी के कार्यकाल तक वैद्य रहेंगे।इस संगठनात्मक नियुक्ति में प्रथम चरण के अलावा विभिन्न विभागीय समिति सहित 6 राज्य समिति का गठन किया गया है तथा शेष राज्य समिति और विभागीय समिति की घोषणा भी अतिशीघ्र तीसरे चरण में कर दी जायेगी।इन घोषणाओं में महिला मंच की संयोजिका के रूप में श्रीमती रीना चौधरी जी को, नेपाल कमिटी के संयोजक के रूप में श्री राजेश कुमार दास जी को, छात्र वृत्ति कमिटी के संयोजिका के रूप में श्रीमती विभा लाल जी को, विभूति संकलन कमिटी के संयोजक के रूप में श्री कुंदन कर्ण जी को, प्रिंट मिडिया कमिटी के संयोजक के रूप में श्री सुधीर कुमार जी को और सोशल मिडिया कमिटी के संयोजक के रूप में श्री आशीष नीरज जी को दायित्व दिया गया है।राज्य समितियों में तेलंगाना/आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में श्री ज्योति प्रकाश लाल जी को, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष के रूप में श्री ज्ञानेंद्र भाष्कर जी को, तमिलनाडु के अध्यक्ष के रूप में श्री शैलेश कुमार जी को, महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में श्री आनंद केशव जी को और गुजरात के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून रंजन जी को दायित्व दिया गया है।इन सभी को इस वर्ष होने वाले चतुर्थ कर्ण कुम्भ को सफल बनाने के लिये मिलकर पूर्ण जोश से काम करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अग्रिम शुभकामना प्रेषित की है।
Average Rating