नवी मुंबई में पूज्यपाद स्वामी शांतानंद जी महाराज का भव्य शुभागमन।

Views: 428
1 0

Read Time:1 Minute, 55 Second

नवी मुंबई में पूज्यपाद स्वामी शांतानंद जी महाराज का भव्य शुभागमन२०वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के युवा शिष्य पूज्यपाद स्वामी शांतानंद जी महाराज का शुभागमन महाराष्ट्र की माया महानगरी नवी मुंबई में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन में सत्संग प्रवचन हेतु हुआ है।मुंबई के सत्संग आयोजक सुनील कुमार कर्ण ने बताया कि एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन दिनांक ९ अक्टूबर दिन रविवार को रेलवे कालोनी,जुईनगर वेस्ट नवी मुंबई में रखा गया है जिसमें महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के शिष्य पूज्यपाद स्वामी शांतानंद जी महाराज महर्षि संतसेवी ध्यानयोग आश्रम धनावां नवादा बिहार से पधार चुके हैं।कल यानी ९ अक्टूबर को प्रातः कालीन सत्संग ८ से १०:३० बजे तक, और अपराह्न कालीन सत्संग २:३०से५:३०बजे तक होगा।दोपहर ११:३०से१२:३० बजे तक सामुहिक ध्यान साधना होगा। दोपहर में सामुहिक महाप्रसाद भंडारा भी होगा।सभी धर्मावलंबी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर संतमत सत्संग एवं महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के दिव्य उपदेशों को स्वामी शांतानंद जी महाराज के मुखारविंद से सुनकर मानव जीवन को सफल बनाएं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like