मेडिमित्र NGO द्वारा विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन।
मेडिमित्र NGO द्वारा विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन वापी एवं इसके आस पास के गाँवो में अपनी अनोखी सामजिक सेवाओं के लिए विख्यात NGO मेडिमित्र , के द्वारा कपराडा तालुका के , मोटी पल्सान गाँव में एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया | मेडिमित्र द्वारा दूरस्थ इलाके में मौजूद सरकारी प्रथिमकशाला को एक दिन के लिए अस्पताल में बदल दिया गया | जिसमे अलग अलग रोग से संभंधित वार्डस बनाये गए | इस इलाके की भगौलिक परिस्थितयो के अनुसार , विभिन बीमारियों के एक्सपर्ट्स को वापी के प्रसिद्ध अस्पताल शेल्बी के माध्यम से यहा लाया गया | इसके अलावा कपराडा स्थित चिरंजीवी अस्पताल के निदेशक डॉ. Diveyesh के द्वारा विशेष सेवाएं दी गयी | मेडिमित्र द्वारा कैंप लगाने के लिए दुर्गम गाँव का चयन किया गया , जो की कपराडा के काफी आंतरिक भाग में मौजूद है और दुर्गमता की वजह से जंहा अन्य साधन एवं सुविद्याए उपलबध होना बहुत कठिन है . इस कैंप में , आस – पास के 15 – 16 गाँवों के तक़रीबन 600 ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ संभंधित समस्याओ का निराकरण करवाया | मेडिमित्र द्वारा निशुल्क दवाई वितरण एवं चश्मों के वितरण की भी व्यवस्था की गयी |इस मोके में मौजूद गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग मंत्री श्री जीतू भाई द्वारा मेडिमित्र के द्वारा किये गए कार्यो की एवं मेडिमित्र के वालंटियर्स का उत्साहवर्धन किया गया | जीतू भाई ने अपने उद्बोधन में कहा की मेडिमित्र के यंग वालंटियर्स के द्वारा दुर्गम स्थलों का चयन कर वंहा मेडिकम कैम्प्स लगा कर , रविवार का जो सदुपयोग किया जा रहा है वो समाज के लिए अनुकरणीय है | जीतू भाई द्वारा डॉक्टर्स एवम वालंटियर्स को धन्यवाद देते हुए कहा की जीवन मृत्यु भगवन के हाथ में है पर उस काल के बीच के समय में जो लोगो को स्वस्थ रहने के लिए मेडिमित्र के वालंटियर्स कर रहे है वो एक दिव्य कार्य है | मोटी पल्सान के सरपंच श्री रमन भाई इस मोके भावुक शब्दों में मेडिमित्र की टीम को धन्यवाद दिया की ऐसे दुर्गम स्थाम पर आ कर , उन्होंने उस इलाके का जो पहला कैंप किया एवं यहा के ग्रामीणों के रोगो के निदान के लिए जो प्रयास किया उसके लिए सभी गांव वासी आभारी रहेंगे |मेडिमित्र द्वारा सभी वालंटियर्स एवं इस कैंप में सहायता देने के लिए वापी के बोथरा परिवार एवं दमन जैन समाज का आभार व्यक्त किया गया |*मेडिमित्र के युवा वालंटियर्स देश के लिए आदर्श – जीतू भाई चौधरी*गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री , श्री जीतू भाई चौधरी ने मेडिमित्र के यंग वालंटियर्स की सराहना करते हुए कहा की जिस तरह से वापी के युवा , मेडिमित्र बनकर अपने रविवार का सदुपयोग करते हुए पहाड़ी एवं दुर्गम इलाको में मेडिकल कैंप करते है , ग्रामीणों का निशुल्क इलाज करवाते है ये बहुत ही अनुकरणीय कार्य है | जीतू भाई द्वारा मेडिमित्र से निवेदन किया गया की वे कैंप के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयत्न करे ताकि इन इलाको लोगो में खान पान की आदतों में चेंज होने की वजह से जो शुगर एवं अन्य बीमारियाँ फेल रही है , उन्हें नियंत्रित किया जा सके |*मेडिमित्र की टीम , मित्र बन कर जो हम लोगो के इलाज की व्यवस्था कर रही है उसके हम सदैव आभारी रहेंगे – श्री रमन भाई , सरपंच , मोटी पल्सान , कपराडा*श्री रमन भाई , सरपंच ने इस मौके पर भावुक शब्दों में कहा की , हमने सोचा भी नहीं था की ऐसे दुर्गम स्थान पर कोई मेडिकल कैंप लगाने आएगा | रविवार के दिन अवकाश होते हुए भी इतने बड़ी संख्या में मेडिमित्र की टीम एवम डॉक्टर्स आये एवं ग्रामीणों की समस्या का निदान किया | रमन भाई ने अनुरोध किया की अगर मेडिमित्र की टीम मोतिया बिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था कर सके तो ग्रामीणों को बहुत बड़ी सहायता हो जाएगी| मोतिया की वजह से ग्रामीण धान से कंकर को अलग नहीं कर पाते जिस वजह से उनके खेती की उन्हें पूरी कीमत नहीं मिल पाती | जानकारी का आभाव एवं गाँव काफी दूर होने की वजह से कृषक शहरों के अस्पतालों तक पहुंच नहीं पाते और मोतिया बिंद से जीवन परियन्त झूझते रहते है |*अनोखे मित्र – ग्रामीणों के मित्र बन उनकी समस्याओ का निराकरण करने का बना माध्यम* जरा हटके है मेडिमित्र वालंटियर्स – हफ्ते भर की थकान वाली मेहनत के बाद जंहा अधिकतर युवा रविवार को सोना पसंद करते है , वंहा मेडिमित्र वालंटियर्स का ग्रुप सुबह सुबह अपना मेडिकल का सामान पैक ग्रामीण इलाको में निकल पड़ते है | वंहा के ग्रामीणों से मित्रो के भांति मिलते है उनकी मेडिकल संभंधित समस्याओ का निराकरण करवाते है और जंहा आवश्यकता रहती है वंहा शहरों के अस्पतालों में निशुल्क उपचार की व्यवस्था करवाते है |
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating