ऑल इंडिया क्रॉसबॉ शूटिंग चैंपियनशिप: जोधपुर के मुसब और ईशेल ने जीते गोल्ड पर साधा निशाना, साईमा को दो पदक।

Views: 377
1 0

Read Time:3 Minute, 21 Second

जोधपुर. ऑल इंडिया क्रॉसबॉ शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के क्रॉसबॉ शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदकों पर निशाना साधा है। प्रतियोगिता में मोहम्मद मुसब और ईशेल तौसीफ ने अच्छी निशानेबाजी करते हुए अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साईमा सैयद ने एक रजत व कांस्य पदक जीते।क्रॉस बॉ शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्त्वावधान गाजियाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साईमा सैयद ने कड़े मुकाबले में सूझबूझ व एकाग्रता का परिचय देते हुए 25 मीटर प्रतिस्पर्धा में रजत पदक पर निशाना साधा। वहीं 18 मीटर स्पर्धा में साईमा को कांस्य पदक मिला। सब जूनियर बॉयज स्पर्धा में मोहम्मद मुसब ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए ईशेल तौसीफ ने भी स्वर्ण पदक जीता। अपने अपने आयुवर्ग में सात वर्षीय मुसब और दस वर्षीय ईशेल दोनों ही सब से कम उम्र के खिलाड़ी रहे।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के सवा सौ से अधिक क्रॉसबॉ शूटर्स ने भाग लिया। नियमित रूप से राइफल और पिस्टल की शूटिंग करने वाले कई प्रोफेशनल निशानेबाजों ने भी इसमें शिरकत की। प्रतियोगिता में अर्जुन पुरस्कार विजेता सत्येंद्र कुमार सहित कई नामी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।*क्या होता है क्रॉसबॉ शूटिंग*क्रॉसबॉ एक ऐसा खेल है जो कि गन और आर्चरी का मिलाजुला रूप है। इसमें पीछे की ओर का पूरा हिस्सा एक बंदूक की तरह होता है और तीर-कमान भी इसमें शामिल होते हैं। इसको बंदूक की तरह लोड किया जाता है और उसके बाद ट्रिगर से फायर करने पर गोली की जगह तीर छूटता है। पश्चिमी देशों में यह एक बेहद लोकप्रिय खेल है और लोग इसके दीवाने हैं। भारत में इसको निशानेबाजी के साथ-साथ मार्शल आर्ट में भी शामिल किया गया है। क्रॉस बॉ की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और विश्व स्तर की कई प्रतियोगिताएं होती है। देश में ये बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। किसी भी परंपरागत शस्त्र से अधिक इसकी क्षमता बहुत ज्यादा है। उच्च क्वालिटी के क्रॉसबॉ से 300 मीटर की दूरी तक सटीक निशाना साधा जा सकता है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like