दमण के परियारी गाँव में जिला प्रशासन द्वारा पुनः सर्वेक्षण के कार्य हेतु ग्रामसभा का आयोजन।

Views: 365
1 0

Read Time:3 Minute, 3 Second

दमण के परियारी गाँव में जिला प्रशासन द्वारा पुनः सर्वेक्षण के कार्य हेतु ग्रामसभा का आयोजनसंघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पुनः सर्वेक्षण के कार्य हेतु परियारी गाँव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह ग्राम सभा सुबह 11 बजे परियारी सामुदायिक केंद्र मे आयोजित की गई जिसमे उप समाहर्ता श्री मोहित मिश्रा जी, सर्वे एवं सेटलमेंट अधिकारी एवं मामलतदार श्री सागर ठक्कर जी, खंड विकास अधिकारी श्री प्रेमजी मकवाना जी, सरपंच श्री संतोषभाई हलपति, जिला पंचायत सदस्या श्रीमति इशूबेन पटेल एवं ग्राम सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस ग्राम सभा में उप समाहर्ता महोदय ने जमिन की पुनः सर्वेक्षण के बारे मे सभी को अवगत कराया। उन्होने जमिन की पुनः सर्वेक्षण का उद्देश्य और इसके लाभ के बारे मे सभी को जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में उप समाहर्ता ने सभी को इसमें उपयोग किए जाने वाली अत्याधुनिक तकनीक की भी जानकारी प्रदान की। उन्होने सभी से आग्रह किया कि इस कारवाई में जिला प्रशासन को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए जिससे यह प्रक्रिया तय समय सीमा एवं पारदर्शिता पूर्वक संपन किया जा सके। उन्होने बताया की दमण जिले में पुर्तगाली शासन के बाद पहली बार जमीन का सर्वेक्षण वर्ष 1970 -1972 में हुआ था जो पुरानी पद्धतियों से किया गया था। इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के तहत भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” मुहिम के तहत डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत होने वाला यह पुनः सर्वेक्षण में जमीन की मापनी नए तौर पर करके GIS बेस्ड नक्शे तैयार किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि, माननीय प्रशासक महोदय जी का यह निरंतर प्रयास रहा है की इस प्रदेश की जनता को सारी सरकारी सुविधाए आधुनिक तकनीकी के माध्यमों के उपयोग से मुहैया कराई जा सके। इसी क्रम में।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like