मुंबई, 3 मार्च, 2023 पश्चिम रेलवे द्वारा डायवर्ट की गई ट्रेनों का छायापुरी/वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव।
मुंबई, 3 मार्च, 2023 *पश्चिम रेलवे द्वारा डायवर्ट की गई ट्रेनों का छायापुरी/वडोदरा स्टेशनों पर ठहरावउधना यार्ड रिमॉडलिंग के अंतर्गत उधना यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण सोमवार 06 मार्च, 2023 तक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट रहेंगी तथा डायवर्ट की जायेंगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ परिवर्तित ट्रेनों को छायापुरी/वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह भी सूचित किया जाता है कि वडोदरा में स्किपिंग हॉल्ट के कारण वडोदरा से आने वाले यात्री छायापुरी में ट्रेन में चढ़ने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:1. 5 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस वडोदरा में रुकेगी।2. 4 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस वडोदरा में रुकेगी।3. 4 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस को वडोदरा में रुकेगी।4. 5 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22913 बांद्रा टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस वडोदरा में रुकेगी। 5. 6 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन सं. 09065 सूरत-छपरा क्लोन एक्सप्रेस वडोदरा में रुकेगी।6. 5 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22905 ओखा-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।7. 5 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।8. 5 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12655 अहमदाबाद-पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नवजीवन एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।9. 6 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी। 10. 6 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी। 11. 5 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।12. 4 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12656 पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।13. 4 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी। 14. 4 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।15. 3 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 16733 रामेश्वरम-ओखा एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी। 16. 4 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस छायापुरी में रुकेगी।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating