वापी के ग्राम राता स्थित समर्पण ज्ञान स्कूल के पास श्रद्धा रेसिडेंसी के प्लॉट नंबर 46 में विश्व सिंधी सेवा संगम के परचम में वापी सिलवासा दमण के सिंधी एसोसिएशन द्वारा आज कम्युनिटी हॉल के लिए भूमि पूजन की आधार शिला रखी गई।
वापी के ग्राम राटा स्थित समर्पण ज्ञान स्कूल के पास श्रद्धा रेसिडेंसी के प्लॉट नंबर 46 में विश्व सिंधी सेवा संगम के परचम में वापी सिलवासा दमण के सिंधी एसोसिएशन द्वारा आज कम्युनिटी हॉल के लिए भूमि पूजन की आधार शिला रखी गई। इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विश्व सिंधी सेवा संगम एवं लायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ.राजू मनवानी द्वारा भूमि पूजन का कलश स्थापित किया गया। इस दौरान वापी सिंधी एसोसिएशन की प्रमुख पिंकी खिमनानी नें बताया की आज हम सब मिलकर अपने समाज के लिए एक नेक कार्य की शुरुआत कर रहे हैं और इस कम्युनिटी हॉल के बनने के बाद सिंधी समाज के लोंगो कों इसका फ़ायदा मिलेगा। इस दौरान उपस्थित सभी महमानों नें मिलकर झूलेलाल भगवान की सामूहिक आरती किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट पिंकी खिमनानी,आर.के कुंदनानी,मोहन रायसिंघानी,राजू मनवानी,एस.एस सरना,मुकेश पटेल, संजीव केशरवानी, राजेश लालचंदानी,जैश टेकचंदानी,सीतल खिमनानी, नानीक मदनानी, मनोज मुलानी,भगवान अजवानी,मोहन बचानी,विनोद अमेरिया एवं सिलवासा,वापी,दमण सिंधी समाज के लोग खास तौर पर उपस्थित रहे थे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating