घरेलू नौकरों द्वारा हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी के घर पर नौकर रहते हुए नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर लाखों रुपये के जेवरात चुराने की वारदात का खुलासा।

Views: 573
1 0

Read Time:12 Minute, 22 Second

घरेलू नौकरों द्वारा हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी के घर पर नौकर रहते हुए नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर लाखों रुपये के जेवरात चुराने की वारदात का खुलासा।4 अपराधी गिरफ्तारसौने-चांदी के जैवरात, 2 लेपटॉप व नकदी बरामद घटना में चोरित गाड़ी हैक्सा कार बरामदघटना का विवरण :प्रार्थीया श्रीमती अंकिता चौपडा पुत्री श्री अशोक चौपड़ा जाति जैन उम्र 37 वर्ष निवासी मकान नम्बर बी 13-16 अरविन्द नगर एयरफोर्स पुलिस थाना एयरपोर्ट जोधपुर के रहवासीय मकान से दिनांक 06.11.2022 को मध्य रात्रि में घरेलू नौकर 1. धन बहादुर थापा पुत्र श्री बहादुर थापा निवासी शकुरपुर जे जे कॉलोनी सरस्वती नगर दिल्ली मूल निवासी धनगढी कैलाली, नेपाल 2. श्रीमती लक्ष्मी उर्फ मुन्ना देवी थापा पत्नी बहादुर थापा निवासी धनगढी नेपाल 3 मंजिल पुत्र नामालूम जिला कैलाली नेपाल 4. मंजू निवासी नेपाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थीया के पिता श्री अशोक चौपड़ा, बहिन सुश्री लवीना, पुत्र श्री व प्रार्थीया के घरेलु ड्राईवर श्री संतोक व श्री नारायण को दिनांक 05.11.2022 को रात्रि को भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला पिलाकर सभी के बेहोश होने पर प्रार्थीया के पिता अशोक चौपड़ा के मकान से कमरों के दरवाजे तोडकर कमरों के अन्दर बना लॉकर रूम का ताला तोडकर लॉकर लॉकर रूम में रखी अलमारियों में तोडफोड कर सोने चांदी की ज्वैलरी, सोने चांदी के बर्तन, नकदी, मोबाईल, लैपटॉप, ज्वैलरी रखने की एक सफेद रंग की तिजोरी (डिजिटल लॉकर) एवं सीसीटीवी कैमरों का सिस्टम का डीवीआर को अशोक चौपड़ा की हैक्सा कार को चोरी करके फरार हो गये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 248 दिनांक 06.11.2022 धारा 328,380,381 / 34 भादस पुलिस थाना एयरपोर्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।कार्यवाही पुलिस :प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मन् पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त डॉ. अमृता दुहन स्वयं द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये वारदात का पर्दापाश करने हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई। घटनास्थल पर ही जानकारी मिली कि चोरित गाड़ी नागौर रोड वाले टोल प्लाजा को कोस करके कुचामन की तरफ गई है। जिस पर तुरन्त ही डीएसटी प्रभारी श्री दिनेश मय टीम के कुचामन की तरफ रवाना किया गया था। मुलजिम नेपाल निवासी होने से श्री लेखराज सियाग थानाधिकारी पुलिस थाना उदयमंदिर तथा श्री सत्यप्रकाश विश्नोई थानाधिकारी पुलिस थाना रातानाडा को मय टीम के तुरन्त नेपाल बोर्डर के लिये रवाना किया गया। श्री कन्हैयालाल थानाधिकारी पुलिस थाना डांगियावास तथा श्री दिनेश लखावत थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कोतवाली को मय टीम के जयपुर तथा नई दिल्ली के लिये रवाना किया गया। उसी दौरान कुचामन भेजी गई टीम के प्रभारी श्री दिनेश डांगी द्वारा कुचामन पुलिस के सहयोग से कुचामन में मुलजिमों द्वारा छोड़ी गई हैक्सा कार और कपड़े के बैग व तिजोरी बरामद किये। कुचामन में ही सूचना मिली कि अपराधी कुचामन में गैस गोदाम में काम करने वाले अमरसिंह के मकान पर भी गये थे। जिस पर अमरसिंह से पूछताछ कर उसके घर की तलाशी ली गई तो अमरसिंह के घर से प्रार्थी के मकान से सौने-चांदी के जैवरात तथा चम्मच वगैरा बरामद हो गये। अमरसिंह ने पूछताछ में कुल 7 जनों का उसके घर आना तथा वारदात में शामिल होना बताया तथा उनका 2 अलग-अलग गाड़ियों से जयपुर व दिल्ली की तरफ जाना बताया। घटनास्थल तथा कुचामन से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजस्थान, दिल्ली व नेपाल बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाई गयी। नेपाल बोर्डर पर तैनात एसएसबी व जिला पुलिस उत्तरप्रदेश का भी सहयोग लिया गया कमिश्नरेट पुलिस की 3 टीमें नई दिल्ली भेजीगई। जिन्होने बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी माध्यम से आसूचना संकलन कर इस गैंग के सभी मुलजिमानों को नामजद किया गया तथा नई दिल्ली में छूपे हुए 3 मुलजिमों का दस्तयाब किया गया। शेष मुलजिमों तथा संदिग्धों की तलाश तथा गिरफ्तारी के लिये टीमें नेपाल बोर्डर, गुजरात व नई दिल्ली भेजी हुई है।तरीका वारदात :- मुलजिमानों द्वारा घरेलू नौकर रहते हुए मकान मालिक का विश्वास अर्जित कर मकान मालिक के खाने पीने की वस्तुओं में जहर मिलाकर अचेत कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।विशेष :- इस वारदात में घरेलू नौकर लक्ष्मी, मंजू, धनबहादुर व मंजिल द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के द्वारा पिछले 15 अगस्त से इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे। बरामद माल :- मुलजिमानों से अभी तक हैक्सा कार 1 बंद तिजोरी जिसमें सौने के सिक्के तथाजैवरात है तथा 2 लेपटॉप, 3 मोबाईल व 7 घड़ियां, 121000 नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं वारदातमें प्रयुक्त औजार / उपकरण बरामद किये गये ।गिरफ्तारसुदा अभियुक्तो के नाम1. अमरसिंह पुत्र जग्गू उम्र 55 वर्ष, जाति हिन्दू राजपूत निवासी ग्राम कलाली जिला अतरिया नेपाल हाल मजदूर, बाबा रामदेव गैस गोदाम स्टेशन रोड कुचामन सिटी जिला नागौर, 2. धनबहादुर पुत्र श्री बहादुर थापा उम्र 32 वर्ष, जाति मोगर निवासी वार्ड नंबर 1 डुलुवास्कोर थानाबरिंग तह जिला भागलु नेपाल3. श्रीमती लक्ष्मी उर्फ मुन्ना पत्नी कमल बहादुर थापा, उम्र 34 साल जति थापा निवासी वार्ड नंबर 12 जुगेडा धनगढी जिला कैलाली, नेपाल, 104 मंजिल उर्फ झंकर पुत्रश्री देवीसिंह धामी, उम्र 19 वर्ष निवासी चौमाला जिला कैलाली, नेपाल ।कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:टीम 12श्री सत्यप्रकाश निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रातानाडाश्री परमेश्वर सउनि पुलिस थाना डागियावासश्री लादाराम कानि 2027 पुलिस थाना रातानाडाश्री पुनाराम कानि 2441 पुलिस थाना रातानाडाश्री बजरग कानि चालक 891 पुलिस थाना रातानाडाटीम 2.श्री लेखराज निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना उदयमंदिरश्री कानसिहं हैड कानि 1681 साईबर काईम युनिट पुलिस आयुक्तालय जोधपुर।टीम 3श्री भारत रावत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना एयरपोर्टश्री कन्हैयालाल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना डागियावासश्री दिनेश डागी उनि प्रभारी डीएसटी पूर्वश्री ओमाराम हैड कानि 2436 डीएसटी पूर्वश्री देवाराम हैड कानि 2369 डीएसटी पूर्वश्री अकरम खान कानि पुलिस थाना उदयमंदिरश्री सहदेव कानि पुलिस थाना सदर कोतवाली।श्री सुरेश कानि 879 पुलिस थाना एयरपोर्टश्री रमेश कानि 441 पुलिस थाना एयरपोर्टश्री जयराम कानि चालक 483 डीएसटी पूर्व श्री गोपीचंद गुर्जर कानि 2405 पुलिस थाना सदर कोतवालीश्री राकेश कानि 3037 पुलिस थाना एयरपोर्टश्री अमरसिहं कानि 1936 पुलिस थाना एयरपोर्ट श्री रामलाल कानि. 1004 पुलिस थाना डांगियावासश्री दलीप कानि 1481 पुलिस थाना डांगियावासटीम 4श्री दिनेश लखावत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कोतवाली श्री कैलाश हैड कानि 405 पुलिस थाना एयरपोर्टश्री राजेन्द्र सिलारी कानि 1870 पुलिस थाना बनाउश्री सुमेरसिह कानि 571 पुलिस थाना डागियावास श्री लादूराम कानि 2717 पुलिस थाना सदर बाजार श्री पुखराज कानि 2616 पुलिस थाना सदर कोतवालीटीम 5पुलिस थाना कुचामन जिला नागौर की टीमटीम 6श्री बुधाराम थानाधिकारी पुलिस थाना करवड़, श्री भंवरसिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना रातानाडातकनीकी टीम 7.श्री पन्नाराम उनि पुलिस थाना बोरानाडा, आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम,श्री राकेश सिंह सउनि साईबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व श्री जितेन्द्रसिहं हैड कानि 1718 साईबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्वश्री प्रवीण हैड कानि 1588 साईबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व. श्री देवेन्द्र कानि 1424 साईबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्वश्री रामदयाल कानि 1397 साईबर काईम युनिट पुलिस आयुक्तालय जोधपुर,श्री गणपत कानि 1177 साईबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व ।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like