राजपुरोहित का ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा अभिनंदन।

Views: 378
1 0

Read Time:2 Minute, 47 Second

राजपुरोहित का ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा अभिनंदन*शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों , प्रधानाचार्य शिक्षकों, विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2021_22 आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींगाणा के प्रधानाचार्य एवं तत्कालीन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पाली सतेंद्र प्रकाश राजपुरोहित को उत्कृष्ट जिला समन्वयक के रूप में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के हाथो सम्मानितकिया गया। राजपुरोहित के सम्मानित होकर विद्यालय पहुंचने पर सरपंच बीरबल राम विश्नोई की अगुवाई में समस्त ग्रामवासी धींगाणा ,एसडीएमसी एवं एसएमसी सदस्य सहित विद्यालय स्टाफ ने राजपुरोहित का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजपुरोहित ने कहा की जिस प्रकार जिला स्तर पर कार्य किया उसी प्रकार स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय सेवा योजना से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में सेवा का भाव जगाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग की समस्त गतिविधियों को संचालित करते हुए विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि श्याम बैरा, श्रवण राम बिश्नोई, पुखराज, दीपाराम, वार्ड पंच बाबूलाल, सोहन लाल पंवार, एडवोकेट अंकित चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ धनाराम बेरा, मुकेश व्यास, भरत सिंह पुरोहित, वीरेन्द्र लिंबा, माधुरी शर्मा, सरिता शर्मा, किरण सहारण, मंजू, मीनाक्षी ओझा, चुंद्र कांता मौजूद रहे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like