तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम वापी का शपथ ग्रहण जैन संस्कार विधि से संपन्न ।

Views: 340
1 0

Read Time:3 Minute, 43 Second

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम वापी का शपथ ग्रहण जैन संस्कार विधि से संपन्न ।*आज दिनांक 13 /11/ 2022 वापी में तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म की नवगठित टीम का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि श्री सुनील चिंडालिया ने अध्यक्षा वीणा बोथरा को शपथ दिलाई । श्रीमती वीणा बोथरा ने अपने प्रबंध मंडल की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष प्रथम श्री अमित चोपड़ा उपाध्यक्ष द्वित्तीय श्री नवीन बोहरा मंत्री श्री प्रिंस लुनिया सह मंत्री प्रथम विकास दुगड़ सह मंत्री द्वितीय नीरव दुगड़ सह मंत्री तृतीय शिल्पा सांखला कोषाध्यक्ष श्री मनोज जैन सह कोषाध्यक्ष दीक्षार्थ पगारिया संगठन मंत्री प्रथम प्रांजल झाबक सह मंत्री द्वितीय विकास कोठारी मीडिया प्रभारी श्री पवन बरमेचा को जैन संस्कार विधि से शपथ दिलाई । श्री कुलदीप कोठारी, श्री विवेक बोथरा, श्री अमित चोपड़ा ने जैन संस्कारक के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए मंगल मंत्रों का उच्चारण किया । टीपीएफ वेस्ट जोन उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि श्री सुनील जी चिंडालिया ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए टीपीएफ के आयामों की विस्तृत जानकारी दी और हर क्षेत्र में अधिकाधिक कार्य करने की प्रेरणा दी । इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती छाया कोठारी ने अपने विगत कार्यकाल में किए गए कार्यों का संक्षिप्त में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । श्रीमती वीणा बोथरा ने सभी का स्वागत करते हुए आगामी कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही कहा कि आगामी 20 – 21 मई 2023 को तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ वापी पधारेंगे तो इस आयोजन को सफल बनाने हेतु संपूर्ण समाज को जागरूक होकर आगे आना होगा और पूज्य प्रवर की यात्रा को सफल बनाना है । तेरापंथ महासभा सदस्य श्री रमेश कोठारी अणुव्रत समिति अध्यक्ष विजय जी झाबक तेयुप अध्यक्ष विजय बोथरा मंत्री मुकेश वागरेचा ज्ञानशाला प्रभारी ललित कोठारी , रुचि जी तलेसरा, श्रीमती प्रिया वडाला, अमिता कोठारी , डिंपल कोठारी आदि ने नवगठित टीम के प्रति अपनी शूभकामनाएँ प्रेषित की । कार्यक्रम में गुलाब जी चोपड़ा , कालूराम जी बोहरा , महावीर बोथरा मनोज धोका आदि समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन शिल्पा सांखला ने किया ।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like