पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विजेताओं को मिला 50,000 तक का पुरस्कार।

Views: 368
1 0

Read Time:2 Minute, 34 Second

पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विजेताओं को मिला 50,000 तक का पुरस्कारसिलवासा, दिनांक 14.11.2022 : पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडियालिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी ई ई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विद्यार्थियों मे ऊर्जा संरक्षण जागरूकता के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन कला केंद्र सिलवासा मे किया गया I प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों में श्रेणी ’’क’’ (कक्षा 5, 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए) एवं श्रेणी ’’ख’’ (कक्षा 8, 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए) आयोजित की गई । राज्य स्तर पर चित्रकला प्रतियोगता के लिए विषय (1) हम प्रो प्लनेट लोग है (2) सर्कुलर इकोनोमी – रियूज, रीडयूस एंड रिसायकल, थी Iआयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि श्री परितोष शुक्ला , सहायक निदेशक, शिक्षण विभाग और पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक पश्चिम क्षेत्र II श्री शिशिर लाकरा के करकमलों द्वारा दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग प्रथम पुरस्कार रू. 50,000/-, द्वितीय पुरस्कार रू. 30,000/-, तृतीय पुरस्कार रू. 20,000/- एवं 10 सांत्वना पुरस्कार रू. 7,500/- प्रति विजेता को दिया गया ।अपने सम्बोधन मे विशेष अतिथियों ने प्रदेश के बच्चों मे विद्यार्थी जीवन से ही ऊर्जा संरक्षण जागरूकता फैलाने और ऊर्जा बचत को ऊर्जा उत्पादन जैसा ही महत्वपूर्ण कार्य बताया और बच्चों को भविष्य मे भी ऊर्जा संरक्षण के महत्व को प्रचारित व प्रसारित करने की अपील।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like