दमण आबकारी विभाग ने कड़ेया तट से शराब से भरी नाव को जब्त किया।

Views: 405
1 0

Read Time:2 Minute, 2 Second

दमण आबकारी विभाग ने कड़ेया तट से शराब से भरी नाव को जब्त कियादमन प्रशासन तथा दमण आबकारी विभाग ने शराब के अवैध आवागमन के विरूद्ध सख्त अभियान चला रखा है इसी के तहत 13/11/2022 को रात 11 बजे आबकारी विभाग को ख़ुफ़िया जानकारी प्राप्त हुई कि कड़ेया तट से एक नाव से गुजरात में शराब की अवैध तस्करी होने वाली है. जिसके तहत सहायक आबकारी आयुक्त, तथा आबकारी निरीक्षक मिलनकुमार पटेल, दीक्षित चारणिया और आबकारी रक्षक सुनील धोडिया, मनीष यादव, अमित राजभर और यग्मेश पटेल द्वारा कड़ेया तट पर रात 11:30 बजे पहोचकर रखी हुयी पांच नाव की तलाशी ली गयी और वो सब खाली निकली. उसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने 14/11/2022 को रात 12:15 बजे एक नाव को पानी के बिच में खड़ा हुआ देखा. पानी बहोत कम होने की वजह से उधर दूसरी नाव लेके जाना संभव नहीं था. उसके बाद आबकारी रक्षक सुनील धोडिया ने तेरके जाना शुरू किया. उसके नाव के नजदीक पहोचते ही नाव में से तीन आदमी ने पानी में छलांग लगायी और वो कोलक, गुजरात की और भाग गए. नाव जाँच की गयी | आबकारी विभाग द्वारा नाव में से 8040 बोतल शराब और नाव को जब्त किया गया | इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं उत्पाद शुल्क अधिनियम 1964 और शुल्क नियम 2020 के तहत केस दर्ज किया गया |

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like