जोधपुर शहर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुऐ चार शातिर अपराधी मय चार लोडेड पिस्टल व दो चोरी की मोटरसाईकिलों सहित गिरफ्तार ।
जोधपुर शहर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुऐ चार शातिर अपराधी मय चार लोडेड पिस्टल व दो चोरी की मोटरसाईकिलों सहित गिरफ्तार ।पुलिस आयुक्त महोदय श्रीमान् रविदत्त गौड़ एवं पुलिस उपायुक्त महोदय, जोधपुर पश्चिम श्री गौरव यादव द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय श्री हरफुलसिंह एवं एसीपी वृत प्रतापनगर श्रीमती प्रेम धनदे के निकट सुपरविजन में जिला जोधपुर पश्चिम के थाना राजीव गांधी नगर के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करने, पूर्व के चालानशुदा अवैध हथियार तस्करों पर निगरानी व वांछित आरोपियों की धरपकड़ के आदेश डीएसटी पश्चिम टीम को दिये गये। जिस पर डीएसटी टीम द्वारा थाना राजीव गांधी नगर की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्त (1) दिनेश उर्फ दिलीप, (2) सुरेश, (3) राकेश व (4) भोमाराम उर्फ भोमसा को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार अवैध पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस व एक खाली केस के साथ दो चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद की गई।कार्यवाही पुलिस—पुलिस मुख्यालय एवं श्रीमान डीसीपी पश्चिम द्वारा जोधपुर शहर में पूर्व में चालान शुदा शातिर अपराधियों की निगरानी के विशेष निर्देश दिये गये थे। जिस पर मुखबिरों को सक्रिय कर पूर्व के आर्म्स एक्ट के चालान शुदा बदमाशों के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट हासिल कर निगरानी रखी गई।दिनांक 24.11.2022 को कानि. सुरेश 2327 व कानि. फरसाराम 2480 डीएसटी पश्चिम जोधपुर को मुखबिर इत्तला मिली कि अरणा फांटा से पहले अरणा विहार के पास सुनसान जगह में चार व्यक्ति बैठे हैं, जो हथियार सप्लायर और आले दर्जे के बदमाश हैं। जिनके पास इस समय भी हथियार और चोरी की मोटरसाईकिलें है। जो चारों वहां पर बैठकर बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे हैं। जिस पर थानाधिकारी राजीव गांधी नगर श्री अनिल यादव नि. पु. को सूचना से अवगत करवा थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम व डीएसटी टीम के सहयोग से अभियुक्तगण (1) दिनेश उर्फ दिलीप, (2) सुरेश, (3) राकेश व (4) भोमाराम उर्फ भोमसा को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार अवैध पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस व एक खाली केस के साथ दो चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद की गई। उक्त चारों शातिर बदमाश जोधपुर शहर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। अभियुक्तों से बरामद मोटरसाईकिलों के संबंध में पुलिस थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड व देवनगर में प्रकरण दर्ज हैं।गिरफ्तार शुदा मुल्जिम भोमाराम उर्फ भोमसा जो थाना बाली जिला पाली में डकैती व थाना देचू के मारपीट के प्रकरण में वांछित हैं, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी एटीएम लूट, नकबजनी चोरी के अलावा पुलिस थाना पचपदरा, बाड़मेर के मालखाना से डोडा पोस्त चोरी करने के प्रकरण में चालानशुदा हैं। मुल्जिम राकेश पुलिस थाना एयरपोर्ट, जोधपुर पूर्व में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहा हैं तथा पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में चालानशुदा हैं। मुल्जिम दिनेश उर्फ दिलीप जिसके विरूद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट में चालानशुदा अपराधी हैं। उपरोक्त अपराधी अपने आप को DK 0047 के स्वयंभू सरगना बताते हैं व अपनी गैंग का संबंध लोरेन्स गैंग से होना बताते हैं तथा मुल्जिमान से बरामद चोरी की मोटरसाईकिल पर भी आमजन में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से बड़े अक्षरों में लोरेन्स नाम छाप रखा हैं।गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान:(1) भोमाराम उर्फ भोमसा पुत्र मोहनराम जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी भाटियों की ढाणी, खुड़ियाला, थाना चामू, जिला जोधपुर ग्रामीण, (2) दिनेश उर्फ दिलीप पुत्र रिकाराम, जाति मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी 2मेघवालों का बास, जोलियाली, थाना झंवर, जोधपुर पश्चिम, (3) सुरेश पुत्र घासीराम, जाति मेघवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी दुधाबेरा, थाना बालेसर, जिला जोधपुर ग्रामीण,( 4 ) राकेश पुत्र हिरकनराम, जाति विश्नोई, उम्र 21 वर्ष, निवासी विश्नोईयों की ढाणी, परालिया, थाना मण्डली, जिला बाड़मेर,नोट :- मुल्जिम भोमाराम पुलिस थाना बाली, जिला पाली में जौहरी के साथ सोना-चांदी के जेवरात की डकैती की वारदात व पुलिस थाना देचू के मारपीट के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहा हैं तथा मुल्जिम राकेश पुलिस थाना एयरपोर्ट, जिला जोधपुर पूर्व में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहा हैं।कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :-• डीएसटी पश्चिम टीम:-(1) श्री मनोज कुमार उनि, प्रभारी डीएसटी पश्चिम, (2) श्री प्रेम चौधरी हैड कानि. 989, साईबर सैल, पश्चिम,(3) श्री बजरंगसिंह हैड कानि. 1496,( 4 ) श्री दिनेश कानि. 2467, (5) श्री सुनिल कानि. 2348,थाना राजीव गांधी नगर टीम:-(1) श्री अनिल यादव, नि. पु. थानाधिकारी,(2) श्री श्रवणराम हैड कानि. 1185,(3) श्री अजीतसिंह कानि. 636,(4) श्री सुखदेव कानि. 994,(5) श्री महिपाल कानि. 1354,(6) श्री श्रवण पटेल कानि. 1384,(7) श्रीमती रोशन आरा मकानि. 1287,नोट – कानि. सुरेश 2327 व कानि. फरसाराम 2480 की कार्यवाही में विशेष भूमिका रही हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating