अणुव्रत समिति – वापी द्वारा अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान का आगाज।
अणुव्रत समिति – वापी द्वारा अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान का आगाज।~~~~~~~~~~~~~~~~~~ अणुव्रत समिति वापी के कार्यकर्ताओं ने विधान सभा के क्षेत्रीय भाजपा प्रत्याशी श्री कन्नू भाई देसाई से मुलाकात कर चुनाव शुद्धि अभियान की शुरुआत की।◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆● गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतर्गत पारडी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री कन्नू भाई देसाई प्रचारार्थ आज दिनांक 25/11 को वापी सरदार चौक पधारे। कन्नू भाई देसाई से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान तथा आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के नियमो से उन्हें अवगत कराया तथा प्रत्याशी संकल्प पत्र भरवाया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं ने चुनाव शुद्धि अभियान की प्रशंसा की। अणुव्रत समिति अध्यक्ष विमल जी झाबक, उपाध्यक्ष श्रीपद जी सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश जी कछारा, कोषाध्यक्ष घेवर जी चावत, महासभा सदस्य रमेश जी कोठारी, सभा मंत्री राकेश जी बोथरा, अभातेयुप सदस्य संजय जी भंडारी की विशेष उपस्तिथि रही।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating