सिलवासा में “प्लास्टिक प्रतिबंध को सख्ती से अमल में लाने का अभियान चलाया जा रहा है।

Views: 386
1 0

Read Time:2 Minute, 5 Second

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में और सिलवासा नगर पालिका के माननीय अध्यक्ष श्री राकेशसिंह चौहान के दिशानिर्देशन में और सिलवासा नगर पालिका के मुख्य अधिकारी डॉ. सुनभ सिंह के नेतृत्व में “प्लास्टिक प्रतिबंध को सख्ती से अमल में लाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अंतर्गत आज दिनांक 25 नवंबर, 2022 को कृष्णा इंडस्ट्रियल विस्तार और प्रगति इंडस्ट्रियल विस्तार 66 KVA रोड पर प्लास्टिक निर्माण कंपनी (Supreme Plast) और (M D Paper Product) पर सिलवासा नगर पालिका के स्वच्छता विभाग द्वारा PCC टीम के साथ मिलकर छापा मारा गया, जिस के तहत सिलवासा नगर पालिका ने पाया की कंपनी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का संचयन और उत्पादन किया जा रहा था, जो कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट उपनियम, २०१८’ और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट उपनियम (संशोधन), 2020′ का उल्लंघन है। इस के तहत सिलवासा नगर पालिका ने कुल 1820 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर लिया है, और दोनों कंपनीयों पर 5000/- रुपये जुर्माना भी लिया गया है।सिलवासा नगर पालिका, सिलवासा क्षेत्र के सभी नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर और प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त सिलवासा बनाने के लिए अपना योगदान देने की अपील करती है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like