नेहरू युवा केंद्र दमण ने मनाया संविधान दिवस।

Views: 435
1 0

Read Time:2 Minute, 20 Second

नेहरू युवा केंद्र दमण ने मनाया संविधान दिवस*शनिवार को नेहरू युवा केंद्र दमण द्वारा सार्वजनिक विद्यालय नानी दमण में संविधान दिवस मनाया गया। भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र दमण द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एनवाईके दमण के जिला युवा अधिकारी अनुपम कैथवास ने सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान के उद्देश्यिका का पाठ कराया। कार्यक्रम की शुरुआत में सार्वजनिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक मिस्त्री ने सभी का स्वागत किया और किसी भी देश के लिए संविधान के महत्व को बताया। कार्यक्रम में मौजूद राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर धर्मपाल मेश्राम ने प्रतिभागियों को भारतीय संविधान के इतिहास, इसकी संरचना और मुख्य प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A (j) का संदर्भ देते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत या सामूहिक गतिविधियों में हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान “अपने संविधान को जानो: नागरिक जागरूकता अभियान” के अंतर्गत भारतीय संविधान पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में युवा लीडर आकाश उदेशी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र दमण के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक स्नेहा, निकिता, ध्रुव और अनिकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like