भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में बंपर विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है।इस जीत की क्षण को विजयोत्सव के रूप में भाजपा दानह एवं दमन दिव प्रदेश द्वारा सभी ज़िला में ज़ोरशोर से मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में बंपर विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है।इस जीत की क्षण को विजयोत्सव के रूप में भाजपा दानह एवं दमन दिव प्रदेश द्वारा सभी ज़िला में ज़ोरशोर से मनाया गया। आज का विजयोत्सव दमन ज़िला में नानी दमन बस स्टेंड कचीगाम,दाभेल,मगरवाड़ा,भीमपोर, प्रदेश कार्यालय, सिलवास ज़िला में अटल भवन सहित नरोली, मुख्य चार रास्ता एवं खानवेल और दिव ज़िला के अनेकों स्थानों पर कार्यकर्ताओ ने पटाके छोड़कर और मिठाई बॉटकर ख़ुशिया मनायी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के सीधे मार्गदर्शन में आयोजित इस विजयोत्सव को भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने संदेश में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी ने कहा की गुजरात विधानसभा के चुनाव में इस एतिहासिक जीत के लिए सबसे पहले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित भाई शाह जी,गुजरात के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी को बधाई देता हु।साथ ही मेरे मित्र एवं गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.आर.पाटिल जी को हृदयपूर्वक अभिनंदन देता हु। गुजरात की जनता ने नरेन्द्र और भूपेन्द्र की डबल इंजिन वाली सरकार को एकबार पुनः सेवा करने का अवसर दिया है।गुजरात की जनता जनार्दन ने विघटनकारी ताक़तों को गुजरात से बाहर का रास्ता दिखाया है।में गुजरात की जनता को वंदन करता हु मुजे गर्व है की हम सब को आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के एवं आदरणीय जे.पी.नड्डा जी के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। गुजरात ने आज जो इतिहास बनाया है वह अकल्पनीय है और शायद ही भविष्य में वहाँ तक किसी राजनीतिक दल की पहुँचने की उम्मीद भी है। हमारे प्रदेश के कोने कोने में प्रत्येक ज़िला एवं मंडलो में आज एक उत्सव का वातावरण है।सभी को एकबार फिरसे बधाई।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating