डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला*भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश द्वारा आज सुबह ११ बजे नानी दमन स्थित होटल सागर प्रेसिडेंट में “डाटा प्रबंधन एवं उसके उपयोग संबंधित कार्यशाला” का आयोजन हुआ।
डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला*भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश द्वारा आज सुबह ११ बजे नानी दमन स्थित होटल सागर प्रेसिडेंट में “डाटा प्रबंधन एवं उसके उपयोग संबंधित कार्यशाला” का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के डाटा प्रबंधन के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ शिरोले मुख्य अतिथि विशेष उपस्थित रहे।श्री सिद्धार्थ शिरोले पूना से भाजपा के विधायक है एवं भाजपा डाटा प्रबंधन समिति के सदस्य और इस कार्य संबंधी दानह एवं दमन दिव प्रदेश के प्रभारी भी है।आज की बैठक में प्रदेश भाजपा के डाटा प्रबंधन समिति की प्रदेश की टिम, मोर्चा,ज़िला एवं मंडलो की टिम ने उपस्थित रहकर डाटा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण लिया। आज के प्रमुख वक्ता श्री सिद्धार्थ शिरोले जी द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को काफ़ी सरलता से डाटा प्रबंधन विषय में जानकारी दी गई। भाजपा के दिल्ली कार्यालय से उपस्थित श्री विकास ने सरल पोर्टल संबंधित जानकारी से उपस्थित कार्यकर्ताओ को माहितगार किया।आज की कार्यशाला में अन्य उपस्थितो में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल, संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी,दमन नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल,दमन ज़िला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन भाई पटेल,प्रदेश महामंत्री श्री मनीष देशाई, प्रदेश कार्यालय के इंचार्ज एवं प्रदेश में डाटा प्रबंधन के संयोजक श्री प्रकाश टंडेल, तिनो ज़िला के भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनिया,श्री संजय राउत,श्री राजेश वर्था वग़ैरह उपस्थित रहे।धन्यवाद मजीद लधानी मीडिया संयोजक प्रदेश भाजपा
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating