एडवोकेट शशांक ए. मिश्रा ने दिनांक:-14-12-2022 को चीफ ऑफिसर वापी नगर पालिका, वापी को एक लिखित शिकायत की और एक नकल प्रति वलसाड जिला कलेक्टर को भी भेजी गई। उसके बाद वलसाड कलेक्टर साहेबने वापी नगर पालिका को पत्र भेजा जिसमे उन्होंने नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा।

Views: 689
1 0

Read Time:3 Minute, 38 Second

वापी, डूंगरा वापी नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी कुआं एवं सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा साई वाटर और श्री साई सर्विस स्टेशन द्वारा कर लिया गया है जो के सरकारी कुआं के चारों ओर दीवार बनाकर अवैध रूप से निजी व्यवसायिक जैसे प्यूरिफाइड पानी बेचना और कार धुलाई के उपयोग में लाया जा रहा है. इस मामले को मद्दे नजर रख एडवोकेट शशांक ए मिश्रा ने परिवाद दायर किया था। एडवोकेट शशांक ए. मिश्रा ने दिनांक:-14-12-2022 को चीफ ऑफिसर वापी नगर पालिका, वापी को एक लिखित शिकायत की और एक नकल प्रति वलसाड जिला कलेक्टर को भी भेजी गई। उसके बाद वलसाड कलेक्टर साहेबने वापी नगर पालिका को पत्र भेजा जिसमे उन्होंने नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा लेकिन अब तक नगर पालिका द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और कुवें पे हुए अनाधिकृत रूप से कब्जा को हटाया नहीं गया वापी नगरपालिका द्वारा अब तक हटाया नहीं गया।जिसको संज्ञान में लेते हुए दिनांक:- 02/02/2023 को आवेदक एडवोकेट शशांक कुमार ए. श्री मिश्रा, गुजरात राज्य काउंसलर, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय सिस्तमंडल द्वारा, लिखित में लेटर पर एक आवेदन लिखा है और यह आवेदन वलसाड जिला कलेक्टर को किया गया है और इस आवेदन की प्रति के रूप में वापी नगर पालिका के चीफ ऑफिसर को भेजी गई है।इस संबंध में एडवोकेट शशांक मिश्रा का तीखा बयान है कि ” बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? सरकारी कुआं डूंगरा गांव के सभी लोगों के लिए है, गांव के लोग कुएं के पानी से वंचित हो रहे हैं.” और साथ ही एडवोकेट शशांक ए. मिश्रा से हमारी खास बात चीत में उनके द्वारा ये भी बताया गया की ” यदि यही जगह कोई गरीब व समान व्यक्ति होता तो उसे नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से तोड़ा जाता, अमीरों को सलाम करती ये वापी नगर पालिका गरीबों के पेट पे लात मारने का काम करती है, उनके लिए आम जनता आम लोग गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग कुछ नही सिर्फ अमीरों को साथ देना उनके काले कारनामे छुपाना बस यही काम करती हैं।” वापी नगरपालिका को कुआं का जीर्णोद्धार कर इसे लोगों को सौंपना चाहिए, क्युकी डूंगरा ना केवल आम लोगो का हैं, यहां पर आदिवासियों का भी रहना हैं और जिस तरह से कुवे का पानी कार की धुलाई और प्यूरिफाइड पानी बेचकर एक व्यवसाय किया जा रहा वो गलत हैं “वापी नगरपालिका जागे और कड़क कार्यवाही करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like