*सेल्फ़ी विथ लाभार्थी कार्यक्रम*आज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ के लिए एक विशेष दिन है आज से महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “सेल्फ़ी विथ लाभार्थी” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Views: 436
1 0

Read Time:4 Minute, 49 Second

सेल्फ़ी विथ लाभार्थी कार्यक्रम*आज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ के लिए एक विशेष दिन है आज से महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “सेल्फ़ी विथ लाभार्थी” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहने देशभर के लाभार्थीओ के साथ सेल्फ़ी लेकर उसे सोशल मीडिया और नमों एप पर अपलोड करेंगी,देश भर में इस प्रकार को एक करोड़ सेल्फ़ी लेने का लक्ष्य रखा गया है।महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन जी के नेतृत्व में देश भर में चलने वाले इस अभियान की आज भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश में शरुआत की गई।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल बेन काटेला के नेतृत्व में दमन ज़िला के विविध मंडलो में कार्यक्रम किए गए।प्रदेश के दमन ज़िला में आयोजित आज के “सेल्फ़ी विथ लाभार्थी”कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती ज्योति बेन पंड्या जी की उपस्थिति रही।आज हुए विविध कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए आज की अतिथि श्रीमती ज्योति बेन पंड्या ने कहा की…………आज हमारा देश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित प्रगति के नये अध्याय लिख रहा है एवं हमारी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन जी के यशस्वी मार्गदर्शन में महिला मोर्चा अब तक के सबसे बड़े एवं व्यापक लाभार्थी आउटरिच कार्यक्रमों में से एक को आरंभ करने जा रहा है।यह जोड़ने, सीखने,एक साथ चलने, एवं कल्याणकारी राजनीति को नई ऊँचाइयो पर के जाने और नारी शक्ति की भूमिका को भी उजागर करने की एक स्वर्णिम यात्रा है।आज इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ महाराष्ट्र से केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी के करकमलों द्वारा किया जाएगा।भाजपा के महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता बहन अपने अपने क्षेत्र में उज्ज्वला योजना, आयुष्यमान कार्ड योजना,जनधन बैंक खाता योजना,और मुफ़्त शोचालय योजना के लाभार्थीओ से मिलेगी और उन्हें अपने साथ सेल्फ़ी लेने के लिए प्रेरित करेगी।साथ ही साथ हमारी कार्यकर्ता लाभार्थी का नाम,योजना,ज़िला एवं राज्य की जानकारी भी अपलोड करेगी।यह केम्पेन अगले साल फ़रवरी तक चलेगा।प्रत्येक कार्यक्रम में महिला लाभार्थीओ को अत्यधिक महत्व दिया जाएगा।“सेल्फ़ी विथ लाभार्थी” कार्यक्रम का दमन ज़िला में आज दुनेठा मंडल,कच्चीगाम मंडल,पटलारा मंडल और सोमनाथ मंडल में आयोजित हुए।आज के कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीपाली शाह, दमन नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल,प्रदेश भाजपा की मंत्री एवं दमन ज़िला पंचायत की सदस्या श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल,श्रीमती वर्षिका बेन पटेल,श्रीमती रीना बेन पटेल और दमन ज़िला भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती रूक्षमणि बेन भानुशाली की उपस्थिति रही।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like