१६ फरवरी, २०२३ से २७ फरवरी, २०२३ तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित “आदी महोत्सव” का भव्य समापन दिनांक २७ फरवरी, २०२३ को सायंकाल संपन्न हुआ।
१६ फरवरी, २०२३ से २७ फरवरी, २०२३ तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित “आदी महोत्सव” का भव्य समापन दिनांक २७ फरवरी, २०२३ को सायंकाल संपन्न हुआ।दस दिवसीय आयोजित आदी महोत्सव के दौरान दादरा नगर हवेली से प्रगति महिला मंडल, रनपाड़ा, कौंचा, वन धन स्वयं सहायता समूह, करचोड और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति विकास निगम (राज्य कार्यान्वयन अभिकरण ) द्वारा भाग लिया गया ।स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गए विभिन्न उत्पाद जैसे रागी पापड़, राइस पापड़, उड़द पापड़, मूंग पापड़, अचार, प्राकृतिक गुलाल (रंग), ब्राउन राइस, मशरुम के बिस्कुट और सिल्वन ब्रांड घी आदि विक्रय हेतु स्टाल पर उपलब्ध थे। आदी महोत्सव के दौरान कुल बिक्री लगभग 5 लाख रुपए की रही। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग तीन गुना बिक्री में वृद्धि हई ।यह वृद्धि आने वाले समय में आयोजित ऐसे महोत्सवो में भाग लेने के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रेरित करेगी।
Average Rating