मुंबई, 4 मार्च, 2023*पश्चिम रेलवे विभिन्‍न गंतव्‍यों के लिए चलायेगी विशेष किराये पर साप्‍ताहिक ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनें।

Views: 403
1 0

Read Time:9 Minute, 48 Second

मुंबई, 4 मार्च, 2023*पश्चिम रेलवे विभिन्‍न गंतव्‍यों के लिए चलायेगी विशेष किराये पर साप्‍ताहिक ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनें* *बांद्रा टर्मिनस एवं जबलपुर के बीच सुपरफास्ट स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित*पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए विभिन्‍न गंतव्‍यों के लिए विशेष किराए पर चार ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनें तथा बांद्रा टर्मिनस एवं भावनगर के बीच एक होली स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन के फेरे भी विस्‍तारित किये जा रहे हैं।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:*1. ट्रेन संख्‍या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम (साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल [34 फेरे]*ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 मार्च, 2023 से 28 जून, 2023 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 17.30 बजे काठगोदाम से प्रस्‍थान कर अगले दिन 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 09 मार्च, 2023 से 29 जून, 2023 तक चलेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर जं., बहेरी, किच्छा, लालकुआ जं. और हल्द्वानी स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*2. ट्रेन संख्‍या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) [32 फेरे]*ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मुंबई सेंट्रल से 11.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 मार्च, 2023 से 24 जून, 2023 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को कानपुर अनवरगंज से 18.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मार्च, 2023 से 25 जून, 2023 तक चलेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*3. ट्रेन संख्‍या 09091/09092 उधना-हिसार (साप्ताहिक) [34 फेरे]*ट्रेन संख्या 09091 उधना-हिसार सुपरफास्‍ट स्पेशल उधना से प्रत्येक बुधवार को 01.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 मार्च, 2023 से 28 जून, 2023 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09092 हिसार-उधना स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को हिसार से 00.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.05 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मार्च, 2023 से 29 जून, 2023 तक चलेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, चोमुन समोद, रींगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशनों पर रुकेगी। .इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*4. ट्रेन संख्‍या 09117/09118 सूरत-सूबेदारगंज स्पेशल (साप्ताहिक) [34 फेरे]*ट्रेन संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को सूरत से 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 मार्च, 2023 से 30 जून, 2023 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सूबेदारगंज से 19.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 मार्च, 2023 से 01 जुलाई, 2023 तक चलेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच जं., वडोदरा जं., दाहोद, रतलाम जं., उज्जैन जं., मक्सी जं, शाजापुर, पचोरा रोड, बियावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, बदरवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 3-टियर और शयनयान डिब्बे होंगे। *5. ट्रेन संख्‍या 09203/09204 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस स्पेशल [2 फेरे]*ट्रेन संख्या 09203 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल बुधवार, 8 मार्च, 2023 को बांद्रा टर्मिनस से 14.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.15 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09204 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल मंगलवार, 7 मार्च, 2023 को भावनगर से 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जं., अहमदाबाद, बोटाद, सोनगढ़ और सिहोर (गुजरात) स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे*ट्रेन संख्या 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल के फेरों का विस्तार*ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर स्पेशल जिसे पहले 29 अप्रैल, 2023 तक अधिसूचित थी, उसे अब 1 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई है।इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जिसे पहले 28 अप्रैल, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून, 2023 तक बढ़ाया गया है।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे हैं। *ट्रेन संख्या 09075, 09185, 09091, 09117, 09203 एवं 09204 तथा ट्रेन संख्या 02133 के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 5 मार्च, 2023 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्‍त ट्रेनें विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेनों के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like