पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, लोअर परेल और महालक्ष्मी ईएमयू वर्कशॉप का किया निरीक्षण।

Views: 309
1 0

Read Time:4 Minute, 39 Second

मुंबई, 4 मार्च, 2023*पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, लोअर परेल और महालक्ष्मी ईएमयू वर्कशॉप का किया निरीक्षण**फोटो कैप्शन: पहली एवं दूसरी तस्वीरों में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, लोअर परेल का निरीक्षण करते हुए तथा तीसरी एवं चौथी तस्वीरों में महाप्रबंधक महालक्ष्मी ईएमयू कारखाने के विभिन्न सेक्‍शनों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे है।*पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने 3 मार्च, 2023 को कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, लोअर परेल और महालक्ष्मी ईएमयू वर्कशॉप का व्यापक निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के साथ कई प्रमुख विभागाध्यक्ष, मुंबई सेंट्रल के मंडल रेल प्रबंधक तथा प्रधान कार्यालय के साथ-साथ दोनों कारखानों के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित थे।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, लोअर परेल के दौरे के दौरान महाप्रबंधक श्री मिश्र ने कारखाने के विभिन्न सेक्‍शनों का दौरा किया, जहां लंबी दूरी की ट्रेनों के कोचों का अनुरक्षण किया जाता है। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण सुविधाओं की भी समीक्षा की और अनुरक्षण सुविधाओं में सुधार के लिए कारखाने द्वारा की गई विभिन्न नई पहलों की सराहना की। इसके बाद, मुख्य कारखाना प्रबंधक, लोअर परेल द्वारा कारखाने के कार्य-निष्‍पादन का विवरण देते हुए एक प्रजेंटेशन दी गई।श्री ठाकुर ने आगे बताया कि महाप्रबंधक श्री मिश्र ने महालक्ष्मी ईएमयू कार्यशाला का भी दौरा किया,जहाँ पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड की ईएमयू लोकल ट्रेनों की आवधिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) की जाती है। मुख्य कार्यशाला प्रबंधक, महालक्ष्मी ने महाप्रबंधक तथा सभी रेलवे अधिकारियों का स्वागत किया और निरीक्षण के दौरान उनके साथ रहे। महाप्रबंधक श्री मिश्र ने ब्रेक सेक्शन, ट्रैक्शन मोटर सेक्शन, बोगी की मरम्मत, निरीक्षण लाइन आदि का दौरा किया। महालक्ष्मी वर्कशॉप में पैंटोग्राफ टेस्ट बेंच के साथ-साथ पुनर्वासित फायर हाइड्रेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया।श्री मिश्र ने दोनों कारखानों में कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उनके कल्याण के बारे में जाना। उन्होंने दोनों कारखानों में कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे कामकाज और अनुरक्षण के तरीकों के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों के काम की सराहना की और उन्हें अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कारखाने और उसके कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे अच्छे और अभिनव कार्यों की सराहना करते हुए कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने, अनुरक्षण की गुणवत्ता, सुरक्षा के साथ काम करने और वर्कशॉप के आउटपुट को बढ़ाने पर भी जोर दिया। महाप्रबंधक ने मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और अतिरिक्त सुविधाओं और सेवा मामलों की उनकी मांगों का सीधा जायजा लिया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like