माननीया सांसद श्रीमती गीताबेन राठवा द्वारा चांदोद स्टेशन पर मेमू ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ।
माननीया सांसद श्रीमती गीताबेन राठवा द्वारा चांदोद स्टेशन पर मेमू ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ।पश्चिम रेलवे के प्रताप नगर – एकता नगर रेलखंड के चांदोद स्टेशन पर माननीया सांसद श्रीमती गीताबेन राठवा द्वारा ट्रेन नंबर 09107/09108 , 09109/09110 व 09113/09114 प्रताप नगर – एकता नगर – प्रताप नगर मेमू ट्रेनों के स्टॉपेज को प्रस्थान संकेत देकर ठहराव की शुरुआत की गई । इस अवसर पर श्रीमती राठवा ने बताया कि इन ट्रेनों के चांदोद में स्टॉपेज से स्थानीय निवासियों एवं धार्मिक कार्यों के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को इससे लाभ मिलेगा। इस अवसर पर माननीया सांसद द्वारा यूटीएस काउंटर से टिकट भी खरीदा गया एवं उपस्थित जनसमुदाय से रेल यात्रा के दौरान उचित टिकट खरीद कर ही यात्रा करने की सलाह भी दी। इस दौरान उनके साथ विशिष्ट गणमान्य अतिथि, वडोदरा मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जीतेंद्र सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस पी चौबे व वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर श्री डीपी सोनी सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating