पश्चिम रेलवे साबरमती-ओखा और भावनगर-बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के बीच चलाएगी होली स्पेशल ट्रेनें।
पश्चिम रेलवे साबरमती-ओखा और भावनगर-बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के बीच चलाएगी होली स्पेशल ट्रेनें*पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा इस त्योहारी सीजन के दौरान उनकी मांग को पूरा करने हेतु साबरमती-ओखा और भावनगर-बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के बीच विशेष किराए पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:*1. ट्रेन संख्या 09453/09454 साबरमती जं.-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर [4 फेरे]*ट्रेन संख्या 09453 साबरमती-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल 6 और 8 मार्च, 2023 को साबरमती से 23.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.25 बजे ओखा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09454 ओखा-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल 7 और 9 मार्च, 2023 को ओखा से 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.35 बजे साबरमती पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चांदलोडिया, विरमगाम जं., सुरेंद्रनगर, थान जं., वांकानेर जं., राजकोट, हापा, जामनगर, खंभालिया और द्वारका स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*2. ट्रेन संख्या 09206 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर [वन वे]*ट्रेन संख्या 09206 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस वन वे स्पेशल सोमवार, 6 मार्च, 2023 को भावनगर से 17.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।यह ट्रेन सीहोर (गुजरात), सोनगढ़, बोटाद, अहमदाबाद, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*3. ट्रेन संख्या 09205 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर [वन वे]* ट्रेन संख्या 09205 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद सुपरफास्ट वनवे स्पेशल मंगलवार, 7 मार्च, 2023 को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत और वडोदरा जं. स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*ट्रेन संख्या 09206, 09205, 09453 एवं 09454 की बुकिंग 5 मार्च, 2023 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating