गोधरा के स्टेशन मैनेजर श्री एमएम शर्मा मिला संरक्षा सम्मान।
गोधरा के स्टेशन मैनेजर श्री एमएम शर्मा मिला संरक्षा सम्मान पश्चिम रेलवे के गोधरा स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक श्री एमएम शर्मा ने अपनी ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी के हॉट-एक्सल घटना को तुरंत पहचान कर, उचित कार्यवाही कर बड़ी दुघर्टना को रोकने में सफल रहने पर वडोदरा के डीआरएम श्री जीतेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 20 मार्च 2023 की मध्यरात्रि को गोधरा स्टेशन से मेन लाइन से आर/जेएनपीटी मालगाड़ी गुजर रही थी तो उन्हें ट्रेन एक डिब्बे में हॉट एक्सल ( पहिए से आग निकलना) होने का पता चला । उन्होंने तुरंत ट्रेन को रोकने के निर्देश दिए । श्री शर्मा की ड्यूटी के प्रति सजगता व सतर्कता से हॉट-एक्सल का समय पर पता लगा कर एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका ।उन्होंने कहा कि ऐसी सजग व सक्रिय कर्तव्यपरायणता रेलवे प्रणाली की संरक्षा और सहज रेल संचालन को सुनिश्चित करती हैं। उन्हें रेल प्रशासन द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating