हरित और स्वच्छ ऊर्जा की ओर एक कदम**पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग सुविधा स्थापित की गई।

Views: 313
1 0

Read Time:3 Minute, 33 Second

हरित और स्वच्छ ऊर्जा की ओर एक कदम**पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग सुविधा स्थापित की गई* *_यह सुविधा एक बार में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकती है_**_यह भारतीय रेल पर अपनी तरह की पहली ईवी चार्जिंग सुविधा है, जो पेट्रोल पंपों के बराबर है, जिसमें उपयोगकर्ताओं के लिए पीने के पानी और वॉशरूम की सुविधा भी है_**_गैर किराया राजस्व (एनएफआर) अनुबंध के तहत स्थापित इससे लगभग 35 लाख राजस्व उत्पन्न होगा_* ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम रेलवे डी-कार्बोनाइजेशन और हरित ऊर्जा के उत्पादन की दिशा में एक मिशन मोड पर काम कर रही है। इस दिशा में पश्चिम रेलवे ने हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा स्थापित की है। इसी तर्ज पर पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल ने गैर किराया राजस्व (NFR) अनुबंध के तहत वडोदरा रेलवे स्टेशन पर इस तरह की इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा स्थापित करने का एक नया कदम उठाया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे कई पहल कर रही है जो प्रदूषण को रोकने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती हैं। गैर किराया राजस्व (एनएफआर) अनुबंध के तहत वडोदरा रेलवे स्टेशन पर एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग सुविधा स्थापित की गई है। इससे अनुबंध अवधि के दौरान लगभग 35 लाख रुपये का राजस्‍व प्राप्‍त होगा। उल्लेखनीय है कि यह ईवी चार्जिंग सुविधा अपनी तरह की पहली ईवी है, जो पेट्रोल पंपों पर उपलब्‍ध ऐसी सुविधा के बराबर है और उपयोगकर्ताओं के लिए पीने के पानी और वॉशरूम की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा एक साथ 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकती है।श्री ठाकुर ने आगे बताया कि यह वडोदरा मंडल में ईवी चार्जिंग सुविधा से लैस होने वाला 8वां रेलवे स्टेशन है, जिससे ईवी इकोसिस्‍टम के विकास के सरकार के विज़न को बढ़ावा मिला है। वडोदरा मंडल पर, ऐसी सुविधा मकरपुरा, उतरन, डभोई, करमसद, खरसालिया, रानोली और मोडासा में भी उपलब्ध है और अन्य योजना के चरण में हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like