पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्‍या 09051/09052 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल ट्रेन का दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्‍त ठहराव।

Views: 338
1 0

Read Time:1 Minute, 53 Second

पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्‍या 09051/09052 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल ट्रेन का दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्‍त ठहराव* यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09051/09052 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल ट्रेन को दहानू रोड स्टेशन पर अगले आदेश तक अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है7 अप्रैल 2023 को मुंबई सेंट्रल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्या 09051/09052 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल को दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन दहानू रोड स्टेशन पर 01.53 बजे पहुंचेगी और 01.55 बजे प्रस्थान करेगी।इसी तरह, 8 अप्रैल 2023 को भुसावल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्‍या 09052 भुसावल-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन दहानू रोड स्टेशन पर 02.45 बजे पहुंचेगी और 02.47 बजे प्रस्थान करेगी।विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा कर अवलोकन कर सकते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like