वडोदरा मंडल पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वां जन्म दिवस मनाया गया।
वडोदरा मंडल पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वां जन्म दिवस मनाया गयादेश के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनके 132 वें जन्मदिवस पर पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल की ओर से हार्दिक पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एससी बैरवा, व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। श्री बैरवा ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के जीवन वृत्त, उनके देश के प्रति योगदान एवं समाज सेवा के लिए किए गए समर्पित प्रयासों पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेने का आग्रह किया । ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन तथा ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating