राजकोट डिवीजन स्पोर्टस असोशिएशन द्वारा डीआरएम ट्रॉफी-2023 का किया गया सफल आयोजन: आरपीएफ की टीम बनी चैम्पियन।
राजकोट मंडल खेलकूद संघ (आरडीएसए) द्वारा मंडल पर कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए खेलकूद गतिविधियों के लिए “DRM ट्रॉफी 2023 का हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस के अंतर्गत मंडल के विभिन्न विभागों की टीमों के लिए विविध खेलों का दिनांक 26 मार्च से लेकर 23 अप्रैल, 2023 तक आयोजन किया गया था जिसमें क्रिकेट, फुटबाल, एथ्लेटिक्स, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, वॉलीबॉल और चेस की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम पॉइंट टेबल के अनुसार दिये गए। सबसे ज्यादा 63 पॉइंट्स हासिल कर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) विभाग की टीम “DRM ट्रॉफी” 2023 की चैम्पियन बनी। यांत्रिक विभाग की टीम 29 पॉइंट्स हासिल करके उप विजेता बनी राजकोट में स्थित रेलवे ऑफिसर क्लब में हाल ही में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गयी। साथ ही इन प्रतियोगिताओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटों व प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीआरएम श्री जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा की रेल कर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि लें और आपने आपको स्वस्थ रखें। राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन तथा आरडीएसए के सेक्रेटरी व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री आर सी मीणा के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती विधु जैन, उपाध्यक्षा श्रीमती मीता सैनी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गोविंद प्रसाद सैनी, विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे,
इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती विधु जैन, उपाध्यक्षा श्रीमती मीता सैनी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गोविंद प्रसाद सैनी, विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating