उधना -सूरत और करम्बेली-वापी खंड के बीच ब्लॉक के कारण राजकोट मंडल से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित।
उधना -सूरत और करम्बेली-वापी खंड के बीच ब्लॉक के कारण राजकोट मंडल से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित।उधना -सूरत खंड के बीच पुल संख्या 445 और करमबेली – वापी खंड में पुल संख्या 275 के लिए जियो सेल द्वारा ब्रिज एप्रोच को मजबूत करने का काम करने के लिए एक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक मंगलवार, 16 मई, 2023 को पुल संख्या 445 के लिए 12.10 बजे से 16.40 बजे तक तथा पुल संख्या 275 के लिए 13.10 बजे से 17.40 बजे तक अप लाइन पर लिया जाएगा। इसी प्रकार बुधवार, 17 मई, 2023 को पुल संख्या 275 के लिए 09.10 बजे से 13.40 बजे तक तथा पुल ब्रिज संख्या 445 के लिए 10.50 बजे से 15.20 बजे तक डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया जाएगा। इन ब्लॉकों के कारण, पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार राजकोट मंडल से होकर जाने वाली जो ट्रेनें प्रभावित होंगी उनका इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:16 मई, 2023 को रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:1. 16 मई, 2023 की ट्रेन संख्या 19202 पोरबंदर – सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 3 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।2. 15 मई, 2023 की ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 2 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।17 मई, 2023 को रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:1. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि कृपया उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखकर यात्रा करें।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating