दिल्ली मे 16 वर्षीय साक्षी की निर्मम हत्या के संबंध में दोषी को कडक सजा मिले ऐसे कानून मे संशोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग रेखा शर्मा को नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला जी ने लिखा निवेदन पत्र।
16 वर्षीय साक्षी की निर्मम हत्या के संबंध में दोषी को कडक सजा मिले ऐसे कानून मे संशोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग रेखा शर्मा को नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला जी ने लिखा निवेदन पत्र।
निवेदन पूर्वक प्रार्थना के साथ यह बताना चाहता हूँ कि यह घटना की सूचना महोदय को मिल गया है। दिल्ली में ही अभी से चंद कुछ दिनों पहले श्रद्धा हत्याकांड का आग ठंडा भी नही हुआ की पुन: इस तरह की घटना की पुनरावृति हो गई। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में सरेआम 16 साल की नाबालिक साक्षी की साहिल ने निर्मम हत्या कर दी। आजादी के बाद से अभी तक आपके जैसा प्रधानमंत्री पहली बार भारत को मिला है, जो हर एक छोटे-छोटे चीजों को ध्यान में रखते हुए उस पर कार्यवाही की जाती है। माननीय महोदय से विनम्र निवेदन है कि इस तरह के कानून का संशोधन करें तथा शीघ्र ऐसा कानून बनाया जाए जिससे इस तरह का घिनौना हरकत करने वाले मुजरिमों को कानून का डर पैदा हो। साक्षी की घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पूरे भारत में जिनके पास भी इंसानियत जिंदा है उनको बुरी तरह झकझोर दिया। इसान कितना संवेदनहीन हो गया है। जिस तरह से सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। उसके हिसाब से जो इस हत्या के मुजरिम साहिल है, उसको मैं आपसे विनम्र प्रार्थना करता हूँ कि न्यायालय में फांसी की सजा की प्रावधान के लिए न्यायालय में अपील करने की आवश्यकता है। मैं भी भारत का एक नागरिक हूँ और मैं भी एक पिता हूँ। मैं आपसे करबद्ध प्रार्थना करता हूँ कि फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाकर यथाशीघ्र इस तरह के अपराधी को फांसी की सजा दिलाई जा सके। मुझे उम्मीद है कि इस तरह के जघन्य अपराध का भारत जैसे देश में कोई स्थान नही है।अतः श्रीमान् से करबद्ध प्रार्थना है कि यथाशीघ्र इस मुजरिम को सख्त से सख्त सजा दिलाएँ ताकि भविष्य में कोई और भी व्यक्ति इस तरह की बात न सोचे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे
Average Rating