वडोदरा मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

Views: 419
1 0

Read Time:2 Minute, 38 Second

वडोदरा मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजनविश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता उपन्न करने के लिए वडोदरा डिविजन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता रैली ,नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण जागरूकता सेमिनार, चित्रकला प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।मंडल रेल प्रबंधक श्री जीतेंद्र सिंह ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियां हैं तथा हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को मिल कर सामूहिक रूप से प्रयास करना चाहिए। जल, जंगल व जमीन को सुरक्षित रखते हुए पर्यावरण को बचाना एवं उसे प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर रखी गई थीम “सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन” पर प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करना तथा प्लास्टिक कचरे का उचित निपटारा एवं उसके खतरे से आमजन को आगाह करना है। इस अवसर पर मंडल के उपस्थित सभी अधिकारियों एवं रेल कर्मियों ने “पर्यावरण संरक्षण शपथ” ली एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री भजनलाल मीना ने बताया कि इस दौरान नियमित रूप से ट्रैक ,प्लेटफार्म एवं स्टेशनों की साफ सफाई की जा रही है एवं पेस्ट कंट्रोल किया जा रहा है। स्टेशनों पर तीन रंगो (लाल, हरा व नीला) के डस्टबिन रखे गए हैं ताकि यात्री सेग्रीग्रेट कर कचरा को उचित डस्टबिन में ही डालें। वडोदरा स्टेशन पर दो बॉटल क्रशिंग मशीन लगाई गई है तथा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर उन्हें सहेजने का संकल्प लिया गया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like