वड़ोदरा मंडल के 10 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने योग्यता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
वड़ोदरा मंडल के 10 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने योग्यता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कियापश्चिम रेलवे के वड़ोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जीतेंद्र सिंह ने मंडल के दस रेल कर्मियों को सुरक्षित ट्रेन परिचालन में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया। इन रेल कर्मियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 के दौरान ड्यूटी के दौरान उनकी सजगता एवं सतर्कता के कारण अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान के लिए ‘‘मैन ऑफ दि मन्थ’’ पुरस्कार से सम्मानित किया जिसके तहत प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।वडोदरा मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजकुमार अम्बिगर ने बताया कि श्री सोहिल इस्माइल भेरिवाला, (TLC/प्रतापनगर) , श्री अमित कुमार मिश्रा, (लोको पायलट (मालगाड़ी) गोधरा), श्री एस. के. कनोजिया, (स्टेशन अधीक्षक, उतरसंडा) , श्री एम. एस. रुसीया, (स्टेशन अधीक्षक, मकरपुरा), श्री कमलेश वसंत, (पॉइंट्समेन, कनीज), श्री राजेन्द्र गुर्जर, (स्टेशन मास्टर, समनी), श्री भूपिन एम. वसावा, (सीनियर तकनीशियन, के&वे, वडोदरा पी), श्री विक्रम पी. बारिया, (फिटर ग्रेड। III, के&वे, प्रतापनगर), श्री हिंमतसिंह, (सीनियर तकनीशियन, के&वे, वडोदरा पी.) , एवं श्री राकेश मीना, (ट्रेक मेंटेनर-IV, गोठाणगाँव) को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान एवं मेडल कर सम्मानित किया। सभी सम्मानित कर्मचारियों ने रेल संरक्षा में त्रुटी पाई जाने पर तुरन्त उचित कार्यवाही करके अप्रत्याशित घटना और संभावित क्षति से बचाया है।मंडल रेल प्रबंधक श्री जीतेंद्र सिंह ने इन सजग सरंक्षा रेल प्रहरी की हौसला अफजाई की। श्री सिंह ने कहा कि यात्रियों की सरंक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है एवं जब रेलकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सजगता और सतर्कता से काम करते हैं तो हमें सेफ ट्रेन वर्किंग में मदद मिलती है। हमें इन रेल कर्मियों पर गर्व है।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating