सिलवासा कला केंद्र में हुआ घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन।
सिलवासा कला केंद्र में हुआ घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनआज कला केंद्र सिलवासा में भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए संघ प्रशासन दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ प्रशासन दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी रहे, तथा इस अभियान में दादरा एवं नगर हवेली के जनप्रतिनिधि, संघ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगन, मिडिया कर्मी, उद्योग, होटल जगत एवं विधिक प्रतिनिधि और आम जनता इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पुरे देश में हर घर तिरंगा के अभियान के आयोजन की नम्र अपील की है । इस उपलक्ष में १३ से १५ अगस्त, २०२२ को एक स्पेशल मूवमेंट के तहत हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।संघ प्रशासन दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी का तिरंगे रंग के पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिवादन किया गया और इस कार्यक्रम की विधिवत शरुआत माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी ने दीप प्रज्वलित कर के की।आगे दादरा एवं नगर हवेली जिला प्रशासन समाहर्ता श्रीमती भानु प्रभा (भा. प्र. से.) जी ने अपने भाषण के जरिये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी का शाब्दिक स्वागत एवं अभिवादन किया । हर घर तिरंगा कार्यक्रम की प्राथमिक जानकारी एवं संघ प्रशासन के अभियान के उपलक्ष में तैयारीयों की एक झलक पि. पि. टी. के माध्यम से सिलवासा के निवासी उपसमाहर्ता मिस चार्मी पारेख जी ने प्रस्तुत की, जिसमे उन्होंने राष्ट्रध्वज के प्रोटोकॉल के बारे में और इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन के विभिन्न विभागों के प्रयासों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ।माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी ने कार्यक्रम में एक विस्तृत वार्तालाप के माध्यम से लोगों के विचार एवं उनके सुझाव जानने का प्रयास किया । इस वार्तालाप में सभी तकते से उपस्थित जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न संस्थाओं से उपस्थित लोगों ने उनके विचार एवं सुझाव साझा किये । मुख्य अतिथि माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी ने अपने अभिभाशन में कहा की यह एक अभियान ही नहीं है यह एक महोत्सव हे जिसे हमें एकसाथ मिलकर पुरे हर्षोल्लास से मनाना है, तथा संघ प्रशासन के अधिकारिओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा की हमें पुरे उत्साह के साथ दिनांक १३, १४ एवं १५ अगस्त, २०२२ को संघ प्रशासन के तीनो जिले सिलवासा, दमन एवं दिव में एक साथ एक समान कार्यक्रम का आयोजन कर के इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने आगे कहा की इस अभियान को एक यशस्वी अभियान बनाने के लिए सभी क्षेत्र के लोगों की जनभागीदारी महत्त्व रखती है । जनता से आये एक सुझाव को माननीय प्रशासक जी ने उल्लेखित करते हुए कहा की जनता को अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और इन मौलिक कर्तव्यों के बारे में जनता जनार्धन को विविध माध्यमों से हर व्यक्ति तक पहुचाना चाहिए ।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating