पश्चिम रेलवे चलायेगी राजकोट और वडोदरा से खोरधा रोडके लिए वनवे स्पेशल ट्रेनें ।

Views: 383
1 0

Read Time:2 Minute, 37 Second

पश्चिम रेलवे चलायेगी राजकोट और वडोदरा से खोरधा रोडके लिए वनवे स्पेशल ट्रेनें पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजकोट और वडोदरा से खोरधा रोड के लिए विशेष किराए पर वनवे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है: 1. ट्रेन संख्या 09555 राजकोट- खोरधा रोड सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन संख्या 09555 राजकोट- खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.03.2023 शुक्रवार को राजकोट से 18.50 बजे प्रस्थान कर 22:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी तथा तीसरे दिन रविवार को प्रातः 09:30 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सुरेंद्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, न्यू कटनी, बिलासपुर, झाड़सुगुड़ा रोड एवं अनुगुल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी को स्लीपर श्रेणी के होंगे। 2. ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा – खोरधा रोड सुपरफास्ट वन वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-खुर्दा रोड स्पेशल दिनांक 17.06.2023 शनिवार को वडोदरा से प्रातः 09:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को 19:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, न्यू कटनी, बिलासपुर, झारसुगुड़ा रोड एवं अनुगुल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी कोच स्लीपर श्रेणी के होंगे। ट्रेन संख्या 09555 और 09111 की बुकिंग 15 जून, 2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like