बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस व बांद्रा-गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस का वापी स्टॉपेज स्वीकार, 25 जुलाई से लागू।

Views: 550
1 0

Read Time:5 Minute, 10 Second

बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस व बांद्रा-गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस का वापी स्टॉपेज स्वीकार, 25 जुलाई से लागू*÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=*रेल मंत्रालय ने दक्षिण गुजरात के वापी के रेल यात्रियों की मांग पर 12479/12480 बांद्रा टर्मिनल-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस दैनिक व 19091/19092 बांद्रा टर्मिनल-गौरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का वापी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकार किया है। यह स्टॉपेज आगामी 25 जुलाई 2022 से प्रायोगिक रूप से 6 माह के लिए अमल में आएगा। ये उल्लेखनीय है कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस का बोरीवली के पश्चात सीधा सूरत का ही स्टापेज ही था, इससे वापी से पश्चिम राजस्थान जाने वाले यात्रियों को ये ट्रेन या तो बोरीवली या फिर सूरत रेलवे स्टेशन से मिल पाती थी या फिर अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था, इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों यात्री बसों से यात्रा करने पर मजबूर थे। ये उल्लेखनीय है कि वापी, भिलाड़, दमण, सिलवासा, बलसाड़, बिलीमोरा, डूंगरी तथा आसपास के गांवों में राजस्थान के बाड़मेर, जालोर,सिरोही, पाली व जोधपुर विस्तार के हजारों लोग निवास करते है व उन्हें आबू रोड़, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली, जोधपुर, बालोतरा व आसपास के गांवों-कस्बो में आना जाना पड़ता है व वापी के आसपास के यात्रियों को रामदेवरा, नाकोड़ा, जसोल राणी भटीयाणी माता के दर्शनार्थ व व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से बालोतरा, पाली व जोधपुर की परिक्रमा करनी पड़ती है। सूर्यनगरी एक्सप्रेस में वापी का स्टापेज मिल जाने से हजारों हजारों यात्री लाभान्वित हो पाएंगे। इसी तरह 19091/19092 बांद्रा-गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस के वापी स्टॉपेज मिल जाने से उत्तरप्रदेश मूल के हजारों श्रमिक व कर्मचारी आदि सुगमता के साथ यात्रा कर पाएंगे। गौरतलब है कि 17 जुलाई से अहमदाबाद- पुणे के बीच चलने वाली 12297/12298 दुरन्तो एक्सप्रेस व 12431/12432 तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस का सूरत रेलवे स्टेशन पर 17 जुलाई 2022 से स्टॉपेज स्वीकार किया गया हैं। गौरतलब है कि रेल मंत्री व रेल राज्य मंत्री से 09038 बांद्रा-बाड़मेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में कम से कम तीन दिन चलाना व AC कोच कम कर स्लीपर कोच बढ़वाना तथा साबरमती-भगत की कोठी एक्सप्रेस को दोनों और बढ़ा कर उसे बाड़मेर से सूरत तक व 14806 यशवंतपुर-बाड़मेर साप्ताहिक AC एक्सप्रेस को सप्ताह में कम से कम तीन दिन, जिसमें एक दिन वाया पुणे-मिरज-हुबली होकर चलाना तथा 12239 हिसार एक्सप्रेस का सूरत रेलवे स्टेशन पर तथा बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस का अंकलेश्वर स्टॉपेज व अहमदाबाद से पुणे तक चलने वाली अहिंसा एक्सप्रेस व अहमदाबाद-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस का विस्तार दोनों और कर इधर अहमदाबाद से लम्बा कर जोधपुर तक व दूसरी और पुणे से बढ़ा कर कोल्हापुर तक करने की मांग रेल राज्य मंत्री व रेल मंत्री तथा रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी हुई है इससे इचलकरंजी, सांगली, सतारा कोल्हापुर तक के यात्री लाभान्वित हो पाएंगे। बहरहाल सूरत व वापी स्टॉपेज हेतु रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना बेन ज़रदोश व नवसारी सांसद श्री सी आर पाटील व वापी दमण के नेताओं व यात्रियों के प्रयास रंग लाए हैं तथा पश्चिम रेलवे से जुड़े DRUCC मेम्बर यह मांग निरन्तर रूप से करते आ रहे हैं। उसी वजह से यह स्टॉपेज मिल पाया है। सभी के प्रति आभार।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like