भारतीयों के हक़ में केशव बटाक की बड़ी रजुआत, DD DNH में ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ 10 लाख करवायें PM Modi : भारतबंधु केशव बटाक।
भारतीयों के हक़ में केशव बटाक की बड़ी रजुआत, DD DNH में ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ 10 लाख करवायें PM Modi : भारतबंधु केशव बटाक* * _देश के बड़े और नामी प्राइवेट हॉस्पिटलों को ‘ आयुष्मान भारत’ से जोड़ने की माँग_ * _इलाज और जॉच में आनाकानी करने वाले निजी अस्पतालों पर हो तुरंत कार्रवाई, सरकारी_ अधिकारी व टीम करे निगरानी : _कन्वीनर, NRI Group, London-UK_ *लंदन* । भारतबंधु केशव बटाक ने भारतीयों के हक़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक बड़ा आग्रह-प्रस्ताव किया है। NRI Group, London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने 29 जून को पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि आयुष्मान भारत जन-स्वास्थ्य बीमा योजना गरीबों और मध्यम वर्ग के परिवारों के मुफ्त इलाज में वरदान साबित हो रही है। मगर बिगड़ते पर्यावरण असंतुलन से भारतीयों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इलाज मंहगा होते जाने से लोगों को ‘ आयुष्मान भारत’ के रू. 5 लाख इलाज में कम पड़ रहे हैं। भारतबंधु केशव बटाक ने पीएम मोदी से पत्र में अनुरोध किया कि दमण-दीव-दानह सहित पूरे भारत में ‘ आयुष्मान भारत’ की बीमा चिकित्सा राशि को तुरंत रू. 5 लाख से बढ़ा कर रू. 10 लाख किया जाये। दमणवतनी माछीपुत्र केशव बटाक ने पीएम मोदी से मांग की कि ‘ आयुष्मान भारत’ योजना में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, दमण और सूरत जैसे देश के बड़े निजी हॉस्पिटलों को भी शामिल किया जाये जिससे लाभार्थियों को अधिक अच्छा मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। केशव बटाक ने पीएम मोदी को सुझाव दिया कि ‘ आयुष्मान भारत ‘योजना में शामिल निजी हॉस्पिटल्स लाभार्थियों का मुफ्त इलाज करने में आनाकानी करते हैं। हॉस्पिटलों में विभिन्न मेडिकल जाँच करने की मशीनों के होते हुए भी हॉस्पिटल्स मरीजों की जाँच में बहानेबाजी करते हैं, ऐसे हॉस्पिटलों की हरकतों पर नजर रखने और पीड़ितों की कम्पलेन सुन कर एक्शन लेने के लिए जिले में एक सरकारी अधिकारी व टीम होनी चाहिए। भारतबंधु केशव बटाक ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि दमण-दीव एवं दानह सीधे केन्द्र सरकार की देखरेख में आता है अत: ‘ आयुष्मान भारत’ योजना का बीमा चिकित्सा लाभ रू. 5 लाख से बढ़ा कर रू. 10 लाख करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करवाया जाये। केशव बटाक की इस माँग की लोग चौतरफा सराहना कर रहे हैं। *बॉक्स* *भाजपा पदाधिकारियों को जनता के दु:ख-दर्द की आवाज उठाने में तकलीफ है तो इस्तीफा देकर घर बैठें : केशव बटाक* *लंदन* । केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि अपनी मातृभूमि और अपने भारत देश व देशभक्त भारतीयों के हितों के लिए मैं हमेशा आवाज उठाता रहुंगा। यह मेरा नैतिक कर्तव्य है। मगर सत्ता में बैठे दमण-दीव-दानह भाजपा के पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों व नेताओं की भी जनता के प्रति कोई नैतिक जिम्मेदारी है कि नहीं? भाजपा का तो दमण-दीव-दानह से लेकर सेन्ट्रल तक राज है। फिर दमण-दीव व दानह के भाजपाइयों को अपने प्रदेश की जनता के दु:ख-दर्द व तकलीफों को प्रशासन तथा सरकार के समक्ष उठाने में क्या तकलीफ है? किसी ने मना कर रखा है? या ऊपर रजुआत करने की हिम्मत नहीं होती? यदि ऐसा है तो प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को इस्तीफा देकर घर बैठ जाना चाहिए।
*लि.* NRI Group, London-UK
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating