बच्चों में सुसंस्कारों के बीजारोपण हेतु तेरापंथ युवक परिषद ने किया ‘मंत्र दीक्षा’ का आयोजन।

Views: 518
2 0

Read Time:2 Minute, 54 Second

बच्चों में सुसंस्कारों के बीजारोपण हेतु तेरापंथ युवक परिषद ने किया ‘मंत्र दीक्षा’ का आयोजन**पूरे देश में ज्ञानशाला के हजारों बच्चे प्रतिवर्ष एक ही दिन ग्रहण करते हैं मंत्र दीक्षा**अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद* के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद वापी ने मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल *65 बच्चों* ने नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान के साथ मंत्र दीक्षा ग्रहण की।एकता जी अपने प्रभावी व्यक्तव्य में मंत्र दीक्षा को महत्वपूर्ण उपक्रम बताते हुए ज्ञानशाला के बच्चों को देव,गुरु और धर्म के विषय में जानकारी दी।परिषद के अध्यक्ष *विजय बोथरा* ने बताया की हम मंत्र दीक्षा के माध्यम से *अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद* की *354 शाखाएं* पूरे देश मे प्रतिवर्ष समाज के छोटे छोटे बच्चों में जैन धर्म, तेरापंथ धर्म आदि आध्यात्मिक संस्कारो के सिंचन का कार्य करती है। बच्चों में स्थानीय सभा द्वारा नियुक्त ज्ञानशाला प्रशिक्षक व प्रशिक्षिकाओ के माध्यम से पूरे वर्ष आध्यात्मिक शिक्षण का कार्य किया जाता है।कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष *महेंद्र जी मेहता* पूरी टीम के साथ तथा निवर्तमान सभा अध्यक्ष *संपत जी कोठरी* महासभा सदस्य रमेश जी कोठरी* ,ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका *वनिता जी मेहता*,महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती *करुणा जी वागरेचा*, किशोर मंडल प्रभारी *प्रिंस जी लुणीया*, तेयुप अध्यक्ष *विजय जी बोथरा* उनकी टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक गुलाब जी चोपड़ा एवं परिवार द्वारा बच्चो को पुरुस्कार वितरित किये गए।परिषद मंत्री *मुकेश जी* ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समाज के छोटे छोटे बच्चों में आध्यात्मिक विकास हेतु हमारी संस्था समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहती है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like