पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल – सावंतवाड़ी रोड, उधना – मडगांव एवं विश्वामित्री – कुडाल के बीच चलाएगी गणपति विशेष ट्रेनें।

Views: 245
1 0

Read Time:3 Minute, 22 Second

पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल – सावंतवाड़ी रोड, उधना – मडगांव एवं विश्वामित्री – कुडाल के बीच चलाएगी गणपति विशेष ट्रेनें*पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा गणपति महोत्सव 2023 के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड, उधना-मडगांव और विश्वामित्री-कुडाल के बीच विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:*1. ट्रेन संख्‍या 09009/09010 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल [30 फेरे]*ट्रेन संख्‍या 09009 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल मुंबई सेंट्रल से प्रतिदिन (मंगलवार को छोड़कर) 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 सितंबर, 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09010 सावंतवाड़ी रोड- मुंबई सेंट्रल स्पेशल सावंतवाड़ी रोड से प्रतिदिन (बुधवार को छोड़कर) 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 सितंबर, 2023 से 1 अक्टूबर, 2023 तक चलेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलुन, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्‍य डिब्‍बे होंगे।*2. ट्रेन संख्‍या 09018/09017 उधना-मडगांव साप्ताहिक स्पेशल [6 फेरे]*ट्रेन संख्या 09018 उधना-मडगांव साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 15.25 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 सितंबर, 2023 से 29 सितंबर, 2023 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09017 मडगांव-उधना साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 10.20 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 सितंबर 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक चलेगी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like