बाबा बागेश्वर सरकार पर टिप्पणी से भारतबंधु नाराज_ ” *हिन्दुत्व पर ज्ञान नहीं लेस्टर ईस्ट पर ध्यान दें सांसद कलाउडिया “-केशव बटाक, “UK पर खतरे को भांपें PM* *ऋषि सुनक” : केशव बटाक*

Views: 353
1 0

Read Time:4 Minute, 10 Second

बाबा बागेश्वर सरकार पर टिप्पणी से भारतबंधु नाराज_ ” *हिन्दुत्व पर ज्ञान नहीं लेस्टर ईस्ट पर ध्यान दें सांसद कलाउडिया “-केशव बटाक, “UK पर खतरे को भांपें PM* *ऋषि सुनक” : केशव बटाक* लंदन। युनाइटेड किंगडम में हिन्दुत्व के झंडाबरदार भारतबंधु केशव बटाक ने बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री और हिन्दुत्व पर लेस्टर (ई) की निर्दलीय सांसद कलाउडिया वेबे के ऐतराज पर सख्त नाराजगी जताई है। कलाउडिया ने धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री द्वारा ‘ हिन्दू मात्र भारत’ के आह्वान और लेस्टरशायर पुलिस द्वारा धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री को ‘एनपीए कमान्डर्स अवार्ड फॉर रेकग्रिशन ऑफ सर्विस’ दिए जाने पर चीफ कॉन्स्टेबल को पत्र लिख कर ऐतराज जताया है। सांसद कलाउडिया ने पं.धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम स्थल के बाहर जुटी अनुयायियों की भीड़ को संभालने में पुलिस की भारी मशक्कत पर भी लेस्टरशायर पुलिस का ध्यान आकृष्ट किया है। केशव बटाक ने इसे धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री का अपमान और लेस्टरशायर पुलिस का मनोबल गिराने की हरकत करार दिया है। धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने 22-28 जुलाई तक लेस्टर में श्रीराम कथा सुनाई थी। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने एमपी कलाउडिया को हिन्दू-मुसलमान करना छोड़ कर लेस्टर ईस्ट की तरक्की और प्रवासी समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने का मशवरा दिया।केशव बटाक ने पीएम ऋषि सुनक को भी यूके पर मंडराते खतरे से आगाह किया। केशव बटाक ने ब्रिटिश पीएम को भेजे पत्र में लिखा कि ‘ सितंबर 2022’ के कौमी दंगाई फिर माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी के कार्यक्रम के दौरान भी ‘ कुख्यात कम्युनिटी’ माइंडेड व्यक्ति ने हाथापाई कर माहौल को गर्म करने की कोशिश की थी। मगर ओवरऑल पुलिस की भूमिका अच्छी रही जिसके लिए लेस्टरशायर पुलिस को धन्यवाद है। ‘कुख्यात कम्युनिटी’ के इशारे धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी के निपट चुके लेस्टर प्रोग्राम का मीन-मेख निकाल विवाद पैदा करने की कोशिश हो रही है। केशव बटाक ने धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी के ‘हिन्दू मात्र भारत’ का मतलब ‘ भारत हिन्दू राष्ट्र’ बताया। पीएम ऋषि सुनक को केशव बटाक ने लिखा कि दुनिया में बहुत सारे देश ‘धर्म आधारित राष्ट्र’ हैं। ऐसे में ‘भारत हिन्दू राष्ट्र’ बनता है तो क्या बुराई है। भारत इसका हकदार है। कभी किसी हिन्दू राष्ट्र ने दूसरे देश पर कब्जा नहीं किया। जबकि विधर्मियों का तो देशों को कब्जाने का इतिहास रहा है। दुनिया को हिन्दुत्व से नहीं ‘कुख्यात कम्युनिटी’ से खतरा है।

*लि* . NRI Group, London-UK.

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like