भारत में घुसपैठ की स्थिति गंभीर, पीएम मोदी साहब उठायें सख्त कदम : केशव बटाक।

Views: 570
1 0

Read Time:2 Minute, 34 Second

भारत में घुसपैठ की स्थिति गंभीर, पीएम मोदी साहब उठायें सख्त कदम : केशव बटाक* लंदन। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने भारत में बढ़ते घुसपैठ को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिख कर सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है। केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि भारत में निरंतर घुसपैठ बहुत चिंताजनक है। घुसपैठ से भारत की आंतरिक परिस्थिति प्रभावित हो रही है। करोड़ों बांग्लादेशी, अफगानी, रोहिंग्या घुसपैठिए भारत के विभिन्न राज्यों में आबाद हुए हैं। इनकी वतनवापसी सुनिश्चित करानी जरूरी है। इसके लिए एनआरसी पूरे देश में लागू होनी चाहिए। एनआरसी नहीं लागू करने वाले राज्यों पर कार्रवाई होनी चाहिए़। घुसपैठियों पर’तुष्टीकरण’ की राजनीति घातक है। बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों ने भारत को सराय समझ लिया है। मुँह उठाये चले आ रहे हैं। ये पश्चिम बंगाल, बिहार, आसाम, दिल्ली में भरे पड़े हैं। ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ और ‘भ्रष्टाचार’ से ये ‘भारतीय’ बन चुके हैं। इन्हें ऐसे ही खदेड़ना चाहिए़। राज्य सरकारों को भी घुसपैठियों से सख्ती से निपटना चाहिए। देश की सुरक्षा हितों की कीमत पर कोई समझौता नहीं कराना चाहिए। घुसपैठ पर ‘वोट बैंक’ की राजनीति बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। घुसपैठियों को बसाने वालों पर रासुका लगानी चाहिए। केन्द्र सरकार भारतीय सीमाओं पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम करे। ताकि कोई भी ऐरा-गैरा व्यक्ति बॉर्डर को लांघ कर भारत में दाखिल ना हो सके। ना ही रकम के बूते राशनकार्ड, आधार कार्ड वगैरह वैधानिक दस्तावेज बनवा कर भारतीयों के संसाधनों को हथिया सके। *लि* . *NRI Group, London-UK

प्लीज लाइक सेयर एण्ड करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like