आज दादरा एवं नगर हवेली मे पंचायत घरों का भूमिपुजन तथा विभिन्न योजनाओं के लाभों की जानकारी एवं वितरण।

Views: 356
2 0

Read Time:2 Minute, 5 Second

आज दादरा एवं नगर हवेली मे पंचायत घरों का भूमिपुजन तथा विभिन्न योजनाओं के लाभों की जानकारी एवं वितरण।आज संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दिव के दादरा एवं नगर हवेली के दूर दराज के आदिवासी बहुल छोटे से गाव आंबाबारी, कौंचा मे दानह एवं दमन दिव के माननीय प्रशासक महोदय श्री प्रफुल पटेल जी की अध्यक्षता मे पंचायत घरों का भूमि पूजन किया गया, तथा भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभों की जानकारी एवं योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थिओ को जानकारी के साथ लाभों का भी वितरण किया गया। इस भव्य जनसभा में आसपास के गाव दूधनी, कौंचा, आंबाबारी से कई आदिवासी भाई बहनो ने भाग लिया। इस भव्य जनसभा का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। तथा भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY Gramin), गिर गाय योजना, हर घर जल, सेल्फ हेल्फ ग्रुप, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना / प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना और वरसाई योजना के लाभार्थिओ ने अपनी कृतज्ञ मनोगाथा सुनाई। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री आवास योजना, गिर गाय योजना, बधाई कीट, स्कूल कीट, मुद्रा योजना के लाभार्थिओ को लाभों का वितरण माननीय प्रशासक महोदय श्री प्रफुल पटेल जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like