दिव नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति समुदाय की महिला को स्थान दिए जाने पर धन्यवाद।

Views: 348
1 0

Read Time:6 Minute, 22 Second

दिव नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति समुदाय की महिला को स्थान दिए जाने पर धन्यवाद*दीव नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को शतप्रतिसत सफलता मिली है, 13 में से 13 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल बाद दिव नपा में अपना परचम लहराया है।इतनी जंगी बहुमति मिलने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिव नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर श्रीमती हेमलता बेन सोलंकी की नियुक्ति की गई है।एक अनुसूचित जाति की महिला पार्षद को नपा अध्यक्ष पर स्थान देने पर दमन दिव एवं दानह का समूचा अनुसूचित जाति समुदाय पुरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ फटाके फोर्डकर खुशीया मना रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दिव प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा नानी दमन स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर एक बेठक रखी गई थी जिसमे समुदाय के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।बेठक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों ने एक बयान जारी कर कहा है की……>पिछले आठ वर्षों में अनुसूचित जाति के विकास के लिए मोदी सरकार विशेष योजनाओं पर काम कर रही है।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की एनडीए सरकार अनुसूचित जाति एवं वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने, एवं संवैधानिक अधिकार, सामाजिक न्याय व सभी को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।अनुसूचित जाति के लिए दलित मसीहा नेता के रूप में जाने गए नेताओं से भी ज्यादा काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। देश की आज़ादी के इतिहास में आज सबसे ज़्यादा अनुसूचित जाति समुदाय के लोग सरकार में उच्च स्थानो पर बिराजमान है। हमारे समुदाय के लोग भारत के राष्ट्रपति पद से लेकर राज्यो के राज्यपाल तक और 12 से ज़्यादा मंत्री केन्द्रीय मंत्री मंडल के पदो को सुशोभित कर रहे है। जो नीतियां आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबके लिए शुरू की हैं, उसमें भी सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के वर्ग को मिल रहा है।अनुसूचित जाति के विकास के लिए, उनकी पढ़ाई के लिए, उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने विशेष योजनाओं पर काम किया है।समरसता दिवस और संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा की गई है।पंच तीर्थ को विकसित करने का काम भी मोदी सरकार द्वारा किया गया है।नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार अनुसूचित जाति समाज के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।जिसका लाभ हमारे समाज को मिल रहा है, यह सरकार अनुसूचित जाति एवं वंचित समाज के कल्याण को समर्पित है, सरकार सारी योजनाएं अंत्योदय को केंद्र बिंदु मानकर चल रही है।इस एतिहासिक अवसर पर हम अनुसूचित जाति समाज दमन दिव दानह की और से भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी एवं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और दमन दिव दानह भाजप की प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्रीमती विजया रहाटकर जी, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी,संगठन मंत्री विवेक दाढ़कर जी एवं तमाम पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी का आभार व्यक्त करते है।दीव जिला में अनुसूचित जाति समुदाय की आबादी कम होने के बावजूद भी पार्टी ने एक अनुसूचित जाति समुदाय की महिला पर विश्वास कर उन्हें इतने बड़े मुकाम पर बिठाया हैं इसके लिए समूचे प्रदेश के अनुसूचित जाति के लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुसूचित जाति के लोग प्रतिबद्ध है।।>भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दिव प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा की आज की बेठक में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी को पुष्पगुच्छ देकर अनुसूचित जाती समुदाय द्वारा उनका धन्यवाद किया गया।आज की बेठक में अन्य उपस्थितो में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री निमेश दमनिया,प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरीया,मोर्चा के दोनो ज़िला अध्यक्ष,महामंत्री, अनुसूचित जाति समुदाय के वरिष्ठ श्री मणिलाल भाई कोंट्रेक्टर,नगिन भाई कबीरिया ,किरीट दमनिया वग़ैरह उपस्थित रहे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like