अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल वापी द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2022 को ” कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत कन्या सुरक्षा बैंच का उदघाट्न किया गया।

Views: 441
2 0

Read Time:3 Minute, 9 Second

तेरापंथ महिला मंडल ~ वापीअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल वापी द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2022 को ” कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत कन्या सुरक्षा बैंच का उदघाट्न किया गया।अ.भा.ते.म.म. से सह मंत्री निधि जी शेखानी, कार्यकारिणी सदस्य जयंती जी सिंघी, गुजरात प्रभारी श्रेयाजी बाफना आपकी गरिमामय उपस्थिति में नमस्कार महामंत्र से हुई मंगल शुरुआत। ते.म.म.अध्यक्ष करुणा वागरचा ने पधारे हुए सभी अतिथि एवम् स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारी, मंडल की सभी बहनों का स्वागत किया। अभातेयुप के कार्यकारिणी सदस्य एवं जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय सह प्रभारी संजयजी भंडारी ने सभी का स्वागत करते हुए महिला मंडल वापी के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। प्रायोजक गुलाबदेवी रणजीतजी सुराणा द्वारा एक बेंच का एवम् तेरापंथ महिला मंडल वापी द्वारा 3 बेंच का अनावरण किया गया। कुल 4 बेंचेस का उद्घाटन किया गया। प्रायोजक का महिला मंडल मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया। महासभा के कार्यकारिणी सदस्य रमेशजी कोठारी , दक्षिण गुजरात क्षेत्र 1 संयोजिका चंदाजी दुग्गड, गुजरात अंचल जैन विद्या की सह सयोजिका एकताजी कच्छारा, वापी सभा निवर्तमान अध्यक्ष संपत जी कोठारी, सभा अध्यक्ष महेंद्रजी मेहता एवं उनकी टीम, तेयुप अध्यक्ष विजयजी बोथरा एवं उनकी टीम, टी पी एफ की अध्यक्ष छायाजी कोठारी,कन्यामंडल सह संयोजिका युक्ता जी दुग्गड,बस डेपो की मैनेजर श्रीमती सुनीता पटेल एवं बस डेपो के असिस्टेंट धनसुख भाई ,महिला मंडल मंत्री सुनीताजी गुलगुलिया पूरी महिला मंडल टीम की उपस्थिति रही। बस डेपो के असिस्टेंट श्री धनसुख भाई ने तेरापंथ महिला मंडल के सेवा कार्य की सराहना करते हुए पूरे तेरापंथ समाज का आभार व्यक्त किया।सभी ने “करनी है जीवन की रक्षा,कन्याओं की करो सुरक्षा” इस नारे के द्वारा माहौल को गुंजायमान बनाया।यह जानकारी मुकेश वागरेचा ने दी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like