केशव बटाक ने मिडिल ईस्ट में आतंक के सफाये में USA के सहयोग हेतु अमेरिकी राष्ट्रपति को* *सराहा*।

Views: 390
1 0

Read Time:1 Minute, 58 Second

_केशव बटाक का जो बाइडन को पत्र, दुनिया से आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत-अमेरिका का वैश्विक नेतृत्व जरूरी : केशव बटाक, कन्वीनर, NRI Group, London_ UK लंदन। विश्वबंधु केशव बटाक ने मिडिल ईस्ट में आतंक का सफाया करने में अमेरिका के सहयोग की सराहना की है। यूनाइटेड किंगडम में एनआरआई ग्रुप, लंदन यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भेजे पत्र में लिखा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे इजराइल का साथ देकर अमेरिका ने दहशतगर्दों को कड़ा संदेश दिया है। आतंक को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। केशव बटाक ने दुनिया से आतंकवाद के सफाये के लिए भारत और अमेरिका को एक साथ आकर लड़ाई लड़ने का सुझाव दिया। केशव बटाक ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र में लिखा कि भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकवाद से लड़ रहे हैं। भारत ने आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकियों को पालने और पनाह देने वाले मुल्क में एयरस्ट्राइक कर दहशतगर्दों के पनाहगाहों को मटियामेट कर दिया है। मोदी सरकार ऐसे आतंक के पनाहगाहों पर कभी भी एयरस्ट्राइक का इरादा रखती है। भारत और USA को एक साथ आकर दुनिया से आतंकवाद का खात्मा करना चाहिए। आतंक को प्रमोट करने वाला मुल्क चाहे कितना भी अजीज़ हो उसे सबक उसे सिखाना जरूरी है। *लि* . *NRI Group, London, UK*

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like