श्री कौशल कुमार चौबे ने राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाला।

Views: 368
1 0

Read Time:1 Minute, 49 Second

श्री कौशल कुमार चौबे ने राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाला।श्री कौशल कुमार चौबे ने राजकोट मंडल के नये अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) का कार्यभार संभाला है। श्री चौबे की नियुक्ति श्री गोविंद प्रसाद सैनी की जगह हुई है जिनका तबादला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर – अहमदाबाद में प्रतिनियुक्ति पर हुआ है। श्री चौबे भारतीय रेलवे भंडार सेवा के 2003 बैच के अधिकारी है। उन्होने पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिसमें जबलपुर, बिलासपुर, रायपुर तथा मुंबई में उपमुख्य सामग्री प्रबन्धक के तौर पर विभिन्न पदस्थापनाएं शामिल हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक राजकोट पर पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे पश्चिम रेलवे के भंडार विभाग में उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक (विद्युत) के पद पर थे। पश्चिम मध्य रेलवे में e-नीलामी तथा बर्न स्टैंडर्ड के कारखाने के निस्तारण के क्रियान्वयन मे श्री चौबे ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री चौबे ट्रैकिंग और हाइकिंग में गहरी रुचि रखते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like